{"_id":"5911d95a4f1c1b0a13851c65","slug":"harassment-and-rape-of-a-girl-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसने बचाई जान, उसने ही किया आबरू से खिलवाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिसने बचाई जान, उसने ही किया आबरू से खिलवाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 09 May 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिसने जान बचाई, उसी ने मजबूरी का फायदा उठाकर किशोरी की आबरू को तार-तार कर दिया। एक सप्ताह तक किशोरी को बंधक बनाकर उसकी आबरू लूटता रहा। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी को भी पकड़ लिया है। आरोपी के विरुद्ध बलात्कार और पोक्सो की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी सभी संभावित स्थानों पर तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। परिजनों ने किशोरी की गुमशुदगी गंगनहर कोतवाली में दर्ज कराई।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली के एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि लापता किशोरी को बरामद कर लिया गया है। किशोरी ने बताया कि किसी बात पर परिजनों ने उसे डांट दिया था। इसी बात से नाराज होकर वह गंगनहर में डूबकर आत्महत्या करने जा रही थी।
विज्ञापन
जब वह गंगनहर में कूदने ही वाली थी तो उसी दौरान वसीम निवासी पाडली गुर्जर आ गया। उसने उसे बचा लिया। वह उस समय बेहद परेशान थी। वसीम ने उसके साथ हमदर्दी की।
जिसके कारण वह उसके साथ चली गई। वसीम उसे कभी कहीं, कभी कहीं ले गया। वह उसके साथ गलत काम करता रहा। उसने घर जाने को कहा, लेकिन उसने उसे छोड़ा नहीं। एसएसआई देवराज ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ बलात्कार और पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।