बीटेक के छात्र को सिरफिरे ने मार दी गोली, वजह मामूली सी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी के डहरिया में बच्चों के खेल के विवाद को निपटाने पहुंचे बीटेक के छात्र को सिरफिरे ने गोली मार दी। इससे कॉलोनी में दहशत फैल गई और बच्चे इधर-उधर भागने लगे। वारदात के बाद हमलावर तमंचा लहराते भाग गया। घायल छात्र को एसटीएच में भर्ती कराया गया है।
डहरिया निवासी सौरभ बिष्ट (25) भीमताल स्थित ग्राफिक ऐरा में बीटेक का छात्र है। मंगलवार की शाम करीब छह बजे वह जिम से घर लौट रहा था। इस बीच डहरिया स्थित खेल के मैदान में बच्चे आपस में झगड़ा कर रहे थे।
सौरभ बीच-बचाव करने के लिए वहां पहुंच गया। इस बीच उसकी एक अन्य युवक से कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि इस बीच सिरफिरे युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली छात्र के बाई जांघ के पास लग गई।
छात्र से हमलावर का पहले से कोई विवाद नहीं
घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। घायल छात्र को साथियों ने एसटीएच में भर्ती कराया। छात्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद हीरानगर चौकी प्रभारी ने अस्पताल पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी ली। पूछने पर पता चला कि छात्र से हमलावर का पहले से कोई विवाद नहीं था।
कुछ युवकों का कहना था कि छीनाझपटी के दौरान गोली लगी है। पुलिस इस मामले में घटना के तह तक जाने के लिए मैदान में खेलने वाले बच्चों से पूछताछ करेगी।
हमलावर सीपीयू से भी भिड़ा था
पुलिस की जांच के दौरान आया है कि हमले का आरोपी पिछले साल सीपीयू की टीम से भी भिड़ गया था। सीपीयू ने तेज रफ्तार गाड़ी चलाते समय उसे काठगोदाम में रोक लिया था। वह सीपीयू के दरोगा से भिड़ गया था। पकड़े जाने के बाद उल्टे वह सीपीयू पर अभद्रता करने का आरोप मढ़ने लगा। पुलिस इस तथ्य की भी जांच कर रही है।