फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl suicide after celebrated birthday party

अपना बर्थ डे मनाने के बाद छात्रा ने लगाई फांसी, चौंका देगी वजह

Tue, 09 May 2017 11:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 09 May 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
girl suicide after celebrated birthday party
Demo pic

क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में किराये के कमरे में रह रही एक युवती ने अपनी बर्थ डे पार्टी के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को कमरे की तलाश में कुछ ऐसे नोट्स मिले हैं, जिससे जाहिर होता है कि वह नौकरी और प्रेम-प्रसंग को लेकर तनाव में थी।

विज्ञापन


टिहरी गढ़वाल के थत्यूड़ निवासी और खाद्य विभाग में एडीओ सुदंर लाल शाह की बेटी रीना शाह क्लेमेंटटाउन के ओगल भट्टा में किराए पर रहकर एमए की पढ़ाई कर रही थी। रीना शाह पहली मंजिल पर किराए पर रहती थी, जबकि दो अन्य छात्राएं आयशा और अंकिता निचले हिस्से में रहती हैं।

विज्ञापन

खाना खाकर लौटी सहेलियां, देखा पंखे से लटकी है रीना

girl suicide after celebrated birthday party
Demo pic

पुलिस के अनुसार तीन-चार दिन पहले रीना का बर्थ-डे था। रविवार को दिन में रीना का भाई उसके कमरे पर पहुंचा था और बर्थ डे पार्टी दी थी। इसके बाद रात करीब आठ बजे दोनों सहेली खाना लेने बाहर गई थीं। रात में वापस लौटी तो रीना पंखे पर लटकी हुई थी। रीना के जिंदा होने की उम्मीद में उन्होंने उसे हिलाया तो वह नीचे आ गिरी।

शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही माता-पिता और भाई सोमवार सुबह बिलखते हुए अस्पताल पहुंच गए। उनका आरोप था कि बेटी की हत्या की गई है। पिता सुंदर लाल शाह ने उसकी सहेलियों से भी बातचीत कर घटनाक्रम पर जानकारी ली।

एसओ हरिओम चौहान ने बताया कि तलाशी में किसी तरह का सुसाइड नोट तो नहीं मिला है, लेकिन कुछ ऐसे नोट्स मिले है, जिससे यह पुष्टि होती है कि वह नौकरी और एक युवक से शादी को लेकर तनाव में थी। परिजनों की आशंकाओं को लेकर जांच पड़ताल कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed