मसूरी आई महिला से गैंगरेप, दो होमगार्ड गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी घूमने आई सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) की एक महिला के साथ एक रिसॉर्ट में गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को बदहवास हालत में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मेडिकल के बाद मुकदमा दर्ज कर देर शाम आरोपी दो होमगार्डों को गिरफ्तार कर लिया है। चार आरोपियों की तलाश में दबिश चल रही है। रिसोर्ट के केयर टेकर को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।
सामूहिक बलात्कार की शर्मसार करने वाली ये वारदात मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर मसराना स्थित विलेज रिसॉर्ट में बृहस्पतिवार रात हुई। पश्चिम बंगाल की सिलीगुड़ी निवासी पीड़िता (26) दिल्ली से 23 सितंबर को चली थी। 24 सितंबर की सुबह वह मसूरी पहुंची।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि व्हाट्स एप के जरिए मित्र बनी एक महिला से मिलने के लिए वह यहां आई थी। महिला मित्र का मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण दिनभर इधर-उधर घूमती रही।
कार में बैठाकर ले गए रिसॉर्ट, लूटी अस्मत
इसी बीच शाम को एक युवक ने देहरादून छोड़ने का झांसा दिया और उसे कार में बैठाकर दून के बजाए विलेज रिसोर्ट ले गए। इसी दौरान बाइक पर आए दो होमगार्ड भी उनसे मिल गए।
आरोप है कि आतंकित कर रात में छह लोगों ने उससे रेप किया। देर रात जाते समय उसका मोबाइल और कई हजार रुपये भी ले गए। शुक्रवार सुबह होश में आने के बाद बाहर आई महिला ने लोगों को अपने साथ हुई अनहोनी की जानकारी दी।
महिला पर्यटक से गैंगरेप की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह, सीओ सिटी मनोज कत्याल, सीओ मसूरी रामेश्वर प्रसाद मौके पर आ गए।
फरार 4 आरोपियों की तलाश में दबिश जारी
पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने होमगार्ड जय पाल और रोशन को हिरासत में ले लिया। पुलिस बाकी चार आरोपियों की तलाश कर रही है।
एसपी सिटी अजय सिंह के अनुसार, घटनाक्रम में सात लोग शामिल हैं। इनमें से छह ने महिला के साथ रेप किया। रात के समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति भी मसूरी पहुंच गए। क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी ने भी कप्तान से फोन पर बातकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है।