देवभूमि शर्मसार, तमंचे के बल पर किशोरी से नौ लोगों ने किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के खटीमा में एक किशोरी के साथ नौ बदमाशों ने तमंचे के बल पर गैंगरेप किया।
पीड़िता ने पुलिस को छह नामजद सहित नौ लोगों के विरुद्ध तहरीर सौंपी है। मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विकास खंड के एक गांव की किशोरी नजदीक के ही एक गांव में अपनी बुआ के यहां रिश्तेदारी में गई थी। 14 अगस्त को शाम साढ़े आठ बजे जब वह घर के पीछे शौच को गई तो छह नामजद आरोपियों ने उसे दबोच लिया।
किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी
इस दौरान यह छह लोग तीन अन्य लोगों को बुला लाए। सभी आरोपियों ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने हिम्मत कर रविवार को परिवार के लोगों को जब बताया तो घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। रविवार शाम को दर्जनों लोग कोतवाली पहुंचे।
परिजनों व गांव के लोगों ने पुलिस को छह लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर सौंपी है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।