फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gang rape in haridwar.

हरिद्वारः सबक सिखाने के लिए युवती से गैंगरेप!

Thu, 02 Oct 2014 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 02 Oct 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
gang rape in haridwar.

हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में दबंगों ने पहले परिवार को धमकी दी और फिर तीन दिन बाद उसी परिवार की युवती के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती मंगलवार शाम को गांव के पास खेत में परिवार वालों को खाना देने जा रही थी। परिजनों के अनुसार, रास्ते में युवती को तीन लोगों ने पकड़ लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर उसे बदहवास कर दिया और उसके बाद तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद युवती को होश आया और उसने खेत में पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन रात में ही युवती को लेकर लक्सर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा था, घर खाली कर दो नहीं तो भुगतोगे

gang rape in haridwar.

जिस युवती के साथ गैंगरेप का आरोप लगा है, उसके परिजनों को तीन दिन पहले एक पक्ष के कुछ लोगों ने मकान और जमीन यह कहते हुए खाली करने की धमकी दी कि इनका बैनामा उन्होंने अपने नाम करा लिया है। इन्हें खाली कर दिया जाए। अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। फिर हुआ भी ऐसा ही।

आरोपी हमलावरों ने दूसरे दिन पूरे परिवार को पीटा, जिसमें परिवार के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार आरोपी हमलावरों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया लेकिन आरोपी हमलावरों ने तीसरे दिन उक्त परिवार के साथ तीसरी वारदात कर डाली।

बार-बार हमला करके बच रहे हमलावरों ने इस बार हद ही पार कर दी। आरोपियों ने न केवल परिवार की युवती से मारपीट की बल्कि उसकी अस्मत पर भी हमला किया। जब इतना बड़ा हादसा हो गया तब जाकर पुलिस की नींद टूटी।

पहले चेतती पुलिस तो बच जाती अस्मत

gang rape in haridwar.

हालांकि अब पुलिस ने गैंगरेप के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन यदि पहले दिन ही कार्रवाई की जाती तो यह वारदात नहीं होती।

पहले जमीन पर कब्जा करने की धमकी, फिर पूरे परिवार की पिटाई, और अब युवती के साथ गैंग रेप। टांडा भागमल के एक परिवार के साथ तीन दिन में तीन वारदात की गई। पुलिस ने केवल अभी तक मारपीट का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है।

कोतवाली के एसएसआई चंदन सिंह चौहान के अनुसार, युवती के परिजनों की ओर से तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में तहरीर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, सीओ लोकजीत सिंह का कहना है कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर निष्पक्ष जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed