{"_id":"5912e8084f1c1b2d3f85082a","slug":"fruad-in-pradhanmantri-avaas-yojna","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी, लोन के बहाने वसूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी, लोन के बहाने वसूली
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
Updated Wed, 10 May 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर एक लाख रुपये का ऋण दिलाने के बहाने लोगों से एक गिरोह ठगी करने में जुटा है। योजना में लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन के नाम पर 2200 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है। अब तक सैकड़ों लोगों से वसूली की जा चुकी है।
विज्ञापन
गिरोह के सदस्य मलिन बस्तियों में जाकर लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठग रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार स्थित इंदिरा बस्ती, लोधामंडी, झलकारी, ब्रह्मपुरी आदि में काफी दिनों से ये सक्रिय हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार लाभार्थियों को बताया जा रहा है कि प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की योजना शुरू करा दी है। जिसके तहत एक लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा, जिस पर 30 हजार रुपये की सब्सिडी होगी। जबकि 70 हजार रुपये का ऋण 1100 रुपये प्रतिमाह की किश्त देकर चुकाई जानी है। चार महीने से बस्तियों में सक्रिय गिरोह रजिस्ट्रेशन के नाम पर प्रति लाभार्थी 2200 रुपये ले रहा है।
विज्ञापन
इंदिरा बस्ती निवासी शंकर ने बताया कि उसने सोमवार को ही 2200 रुपये देकर रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन रुपये लेने की रसीद नहीं दी गई है। बस्ती निवासी भगवती ने चार महीने पहले रजिस्ट्रेशन कराया था उसको उम्मीद है कि दो दिन के अंदर उसको एक लाख रुपये मिल जाएंगे।
पूर्व सभासद दिनेश जोशी ने बताया कि जब कुछ लोगों ने यह मामला उनके संज्ञान में लाया तो उन्होंने जिलाधिकारी से इस बारे में बात की। जिलाधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।