तेलंगाना की महिला से शादी कर 80 लाख रुपए ठगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना की महिला से शादी कर उत्तराखंड के देवबंदी मौलाना ने करीब 80 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपी को पकड़ने के लिए तेलंगाना पुलिस ने बाजपुर और यूपी के स्वार रामपुर में दबिश दी। आरोपी बाजपुर के मोहल्ला केशवनगर का निवासी है, जो फिलहाल फरार है। महिला ने स्वयं को स्वतंत्र लेखक बताया है।
रविवार दोपहर कोतवाल डीआर आर्य के पास तेलंगाना पुलिस के साथ पहुंची मुनव्वर उन्नीसा बेगम निवासी जागीर थाना राजेंद्र नगर बडला कुंडा (तेलंगाना) ने बताया कि बाजपुर के मोहल्ला केशवनगर निवासी मौलाना माजिद ने सहारनपुर स्थित देवबंदी यूनिवर्सिटी से मौलाना की डिग्री ली है।
वह तेलंगाना के सन सिटी जागीर राजेंद्र नगर बडला कुंडा स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ता था। इस दौरान उसकी माजिद से मुलाकात हुई। माजिद ने उसे पत्नी का इंतकाल होने की बात बताते हुए निकाह का प्रस्ताव रखा, जिस पर वह राजी हो गई।
और दोनों ने 12 मई 2013 को निकाह कर लिया। आरोप है कि 20 अप्रैल 2014 को दस एकड़ जमीन खरीदने के नाम पर माजिद ने उससे 10-10 लाख रुपए के आठ चेक ले लिए। महीने भर बाद वह दो लाख रुपए घर से चोरी कर फरार हो गया। जब वह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने जब तो माजिद वहां बैठा मिला।
पुलिस से पता चला कि माजिद संदिग्ध हालत में पकड़ा गया है। माजिद ने उस वक्त पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और चार बच्चे जीवित हैं। तब उसने फिलहाल कुछ न कहते हुए उसको छुड़ा लिया लेकिन इसके बाद वह मौका पाकर फरार हो गया। इस पर उसके खिलाफ 28 अगस्त 2014 को थाना राजेंद्र नगर जिला सन सिटी जागीर बाडला कुंडा, तेलंगाना में धारा 420, 406, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।
यूपी के स्वार में होने की सूचना
मुनव्वर उन्नीसा रविवार को कांस्टेबल एमरामलू और मिस्टर रेड्डी के साथ आरोपी देवबंदी मौलाना माजिद अली की तलाश में जिले में पहुंची। तेलंगाना पुलिस को उत्तराखंड के बाजपुर या यूपी के स्वार में होने की सूचना मिली थी।
जांच में पता चला कि आरोपी माजिद वर्तमान में बाजपुर के केशवनगर में रहता है और पूर्व में वह यूपी के रामपुर जिले के गांव मझरा हसन में रहा करता था। महिला का आरोप है कि माजिद ने उसे दस एकड़ भूमि खरीदकर मदरसा निर्माण कराने का झांसा दिया था। लेकिन जमीन की रजिस्ट्री अपनी पुत्री शाजिया के नाम करा ली और 80 लाख रुपए ठग लिए। महिला ने बताया कि 20 वर्ष पहले उसके पति का इंतकाल हो चुका है और उसके तीन पुत्र हैं।
दो पुत्र लंदन में इंजीनियर है। एक पुत्र सऊदी अरब में नौकरी करता है। घर में वह अकेली रहकर लेखन का काम करती है।
परिजनों को दिया तीन दिन का समय बाजपुर। कोतवाल डीआर आर्य ने बताया कि देवबंदी मौलाना माजिद के भाई मुनव्वर और मोहम्मद हनीफ को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की गई है। आरोपी फिलहाल फरारा है। उसके उसके परिजनों को तीन दिन के भीतर आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले करने का समय दिया गया है। पुलिस ने महिला को बाजपुर के एक होटल में ठहरा दिया है।