फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud with a woman in dehradun

मंगलसूत्र के बदले मिला नोटों से भरा बैग, खोला तो उसमें निकला ये...

Thu, 11 May 2017 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Thu, 11 May 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
fraud with a woman in dehradun
Demo pic

उन्होंने महिला से कहा उनके पास चोरी के पैसे हैं, वह चाहे तो उनसे दोगुनी रकम ले लें, नोटों की गड्डी देखकर महिला मंगलसूत्र देने को राजी हो गई। लेकिन उसने बैग खोला उसमें कुछ और ही निकला। 

विज्ञापन


देहरादून शहर में स्थित व्यस्ततम स्‍थान तहसील चौक पर नोटों की गड्डियों का लालच देकर एक महिला से सोने का मंगलसूत्र ठग लिया गया। पैकेट में नोटों के बजाए कागजों की गड्डियां मिली तो महिला ने शोर मचाकर लोगों को एकत्र कर लिया।
विज्ञापन


तब तक महिला समेत तीनों ठग वहां से चंपत हो चुके थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। 

बातों में ऐसे उलझाया कि यकीन कर बैठी

fraud with a woman in dehradun
Demo Pic

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र निवासी कलावती (44) बुधवार दोपहर खरीदारी करने तहसील चौक पर आई थी। इसी बीच एक महिला समेत तीन युवकों ने कलावती को बातों में उलझा लिया। विश्वास में लेकर बताया कि उनके पास चोरी के हजारों रुपये है।

इसके बदले वह सोना चाहते हैं, चाहे उसकी दुगनी कीमत भी ले ली जाए। ठगों ने पैकेट से दो हजार रुपये का नोट निकालकर कलावती को दिखाया। झांसा दिया कि पैकेट में हजारों की गड्डियां है।

लालच में आई कलावती ने बिना कुछ समझे अपना सोने का मंगल सूत्र उन्हें थमा दिया। महिला समेत तीनों ठग कथित नोटों से भरा पैकेट उसके हाथ में देकर तेजी से निकल गए। कुछ दूर जाकर महिला ने पैकेट खोला तो पैकेट में नोटों के बजाए कागजों की गड्डियां थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed