फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud blackmail lovers.

ऐसे शातिर ठगों से प्रेमी जोड़े रहें सावधान

Mon, 09 Mar 2015 04:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Mar 2015 04:28 PM IST
विज्ञापन
fraud blackmail lovers.

सीबीआई अफसर और दारोगा बनकर प्रेमी जोड़ों को ब्लैकमेल करने वाले दो शातिरों को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


दोनों ने कई प्रेमी जोड़ों की तस्वीरें खींच उनसे हजारों रुपये वसूले थे। आरोपियों से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई है। रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी पुष्पक ज्योति ने बताया कि शार्दुल कुष्ण निवासी माजरा ने शनिवार को पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

शिकायत के अनुसार वे अपनी एक महिला मित्र के साथ एक गेस्ट हाउस में किसी प्रोजेक्ट की तैयारी के लिए गए थे। उसी दौरान एक युवक कमरे में आया और खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर दोनों को धमकाने लगा। युवक ने पिस्टल दिखाकर महिला से छेड़खानी भी की।
विज्ञापन


शार्दुल ने विरोध किया तो युवक ने मोबाइल से दोनों की फोटो खींच ली और बदनाम करने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपए मंगाने लगा। जमानत के तौर पर युवक ने शार्दुल का मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस रख लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीन घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दुकानदार, दूसरा इंश्योरेंस एजेंट

fraud blackmail lovers.

पुलिस टीम के अनुसार एक अन्य व्यक्ति ने खुद को क्लेमेंटटाउन थाने का दारोगा बताते हुए शार्दुल को फोन किया और रुपए लेकर टर्नर रोड स्थित एक स्वीट शॉप पर बुलाया था।

सूचना पर पुलिस शार्दुल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से पिस्टल भी मिला। हालांकि बाद में इसका लाइसेंस भी बरामद हो गया।

पकड़ गए दोनों आरोपी रिश्तेदार हैं। आरोपियों की पहचान राव आरिफ पुत्र इंसारूल हक निवासी झबरेड़ा हरिद्वार तथा राव कासिफ पुत्र राव मंसूर अली निवासी शाहपुर भगवानपुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। दोनों फिलहाल टर्नर रोड, क्लेमेंटटाउन में किराये पर रह रहे थे।

राव कासिफ ट्रांसपोर्ट नगर में स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाता है तथा राव आरिफ इंश्योरेंस एजेंट है। राव कासिफ को दुकान से खास कमाई नहीं हो रही थी। कासिफ ही अक्सर सीबीआई अधिकारी बनता था और आरिफ दारोगा।

पुलिस टीम में आईएसबीटी चौकी प्रभारी नरेश राठौर, उप निरीक्षक रफत अली कोतवाली पटेलनगर, कांस्टेबल सतेंद्र, कांस्टेबल अजय तोमर तथा कांस्टेबल मनोज चौहान शामिल थे।

दोनों शातिर हाईप्रोफाइल युगल को तलाशते थे। वे ऐसे स्थानों पर शिकार तलाशते थे, जहां प्रेमी जोड़े आसानी से मिल जाते हैं। दोनों ने कुछ मुखबिर भी रखे हुए थे, जो होटल और गेस्ट हाउस में प्रेमी युगल की सूचना देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed