फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   four family member murdered, police arrested killer.

एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़े शख्स ने कबूला जुर्म

Sun, 15 Jan 2017 12:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Jan 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
four family member murdered, police arrested killer.
Murder

देहरादून के पटेलनगर से 2015 में संदिग्ध परिस्थितियों में गायब एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई। हाथ आए शख्स ने अपने बयान में चारों की हत्या किए जाने का गुनाह कबूल कर पुलिस को चौंका दिया है।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस की मुश्किल यह है कि बिना साक्ष्य के उसकी बात कितनी सही मानी जाए। फिलहाल, पुलिस संदिग्ध की निशानदेही पर जंगल की खाक छान रही है, लेकिन साक्ष्य जुटाने की चुनौती बरकरार है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्य मिलने के बाद ही किसी अंतिम नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन

 
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का यह परिवार कई बरस से पटेलनगर क्षेत्र में आशियाना बनाए था। इसी बीच 2015 में इस परिवार के चार सदस्य संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए। इनमें एक महिला उसके दो बच्चे और उसकी मां रिटायर्ड शिक्षिका शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कही थी गंगा में छलांग लगाने की बात

four family member murdered, police arrested killer.
arrest

घर के मुखिया द्वारा दर्ज कराई गई गुमशुदगी के बाद पुलिस हरकत में आई। परिवार का एक बेटा मुखिया के साथ ही था। पुलिस ने बरामदगी के प्रयास भी किए, लेकिन गुत्थी सुलझने के बजाए उलझती चली गई।

करीब एक साल बाद सास के रिश्तेदारों ने एक शख्स पर संदेह जताते हुए अधिकारियों से शिकायत की थी। पुलिस ने उस शख्स को बुलाकर पूछताछ की थी, जिसमें बताया गया था कि महिला ने बच्चों के साथ हरिद्वार गंगा में छलांग लगा दी थी। बचाने के चक्कर में सास भी कूद गई थी।

पुलिस ने बयान की पुष्टि और लाश बरामदगी को हरिद्वार से लेकर मुरादनगर तक गंगनहर को खंगाला था। इस बीच शुगर रोगी होने के कारण इस शख्स की थाने में तबीयत बिगड़ गई।

पुलिस को चकमा देकर भाग गया था

four family member murdered, police arrested killer.
arrest - फोटो : demo pic

फजीहत से बचने के लिए तत्कालीन अफसरों ने उसे छोड़ दिया था। अगले दिन उसे थाने बुलाया गया था, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस तब से ही उसकी तलाश में थी।

काफी प्रयासों के बाद पुलिस उसे हिमाचल प्रदेश से ढूंढकर ले आई। यह शख्स पहले तो ना-नुकुर करता रहा। अब परिवार के गायब चारों सदस्यों की हत्या करने की बात कह रहा है।

पुलिस आरोपी को लेकर उन स्थानों पर छानबीन कर रही है, जहां पर वह लाश फेंकने की कहानी सुना रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी यह कहना मुमकिन नहीं है कि वह कितना सच और कितना झूठ बोल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed