{"_id":"59aacff84f1c1b09278b4d0a","slug":"for-money-jija-brutally-murdered-his-sali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साली ने जीजा को उधार दी थी रकम, वापस मांगी तो जीजा के सिर सवार हुआ 'खून'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साली ने जीजा को उधार दी थी रकम, वापस मांगी तो जीजा के सिर सवार हुआ 'खून'
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 03 Sep 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साली ने जीजा से उधार दी गई रकम ब्याज सहित अदा करने की जिद की तो जीजा के सिर पर खून सवार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस जांच में पता चला कि प्रसाद विक्रेता महिला शोभा की जान उसके जीजा ने ही ली थी। जीजा ने योजनाबद्ध ढंग से रुडकी ले जाकर उसकी गला घोटकर हत्या कर शव प्लास्टिक के कट्टे में डालकर गंगनहर में फेंका था। कोतवाली पुलिस की पूछताछ में जीजा कुलदीप ने अपना गुनाह कबूला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्षेत्र की ब्रह्मपुरी की रहने वाली शोभा पत्नी गोपाल 26 अगस्त को लापता हो गई थी। विष्णुघाट क्षेत्र में प्रसाद बेचने वाली शोभा ने परिजनों से रुडकी में रहने वाले जीजा कुलदीप से उधार दी गई रकम वापस मांगने के लिए जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
जीजा पर हत्या करने का संदेह जताया था
आसफनगर झाल मंगलौर से बरामद हुआ था शव
पुलिस ने तफ्तीश शुरू ही की थी कि 30 अगस्त को उसका शव आसफनगर झाल मंगलौर से बरामद हुआ था। मृतका के हाथ पैर बंधे हुए थे और जीभ बाहर निकली हुई थी। पति गोपाल ने जीजा कुलदीप पर हत्या करने का संदेह व्यक्त किया था।
हरिद्वार कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि सख्ती से की गई पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि उसने अपनी साली शोभा से एक लाख 35 हजार की रकम ली हुई थी। अब वह मय ब्याज के ढाई लाख देने की मांग कर रही थी।
बताया कि साली को चंडीघाट चौक पर बुलाकर वह सीधे रुडकी में शंकरपुरी में अपने प्लॉट पर ले गया। जहां झोपड़ी में उसने साली की ही चुन्नी से उसका गला घोटकर हत्या कर दी और शव को प्लास्टिक के कट्टे में ठूसकर गंगनहर में फेंक दिया।

कछुआ खरीदने का बनाया था बहाना
साइकिल एवं मोबाइल फोन भी बरामद
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी कुलदीप पुत्र सतपाल निवासी शिवपुरम गली नंबर एक पनियाला रोड रुडकी को गिरफ्तार कर लिया। शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त साइकिल एवं मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।
पेशे से बढ़ई आरोपी जीजा ने साली की हत्या करने की योजना बना ली थी। कछुआ खरीदकर उसे महंगे दाम में बेचकर पैसा कमाने का लालच भी उसने अपनी साली को दिया था।
वह उसी दिन कछुआ खरीदने की बात कहकर ही साली को लेने पहुंचा था। लेकिन शोभा को क्या पता था कि यह दिन उसकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा।