फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   firing in haridwar village for Comment on padmavati film

पद्मावती फिल्म को लेकर कमेंट करने पर दो गांव के लोगों में फायरिंग, तनाव के बीच पुलिस तैनात

Wed, 08 Nov 2017 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 08 Nov 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
firing in haridwar village for Comment on padmavati film

देर रात बहादराबाद क्षेत्र के डांडीपुर गांव के कुछ शरारती तत्वों के पद्मावती फिल्म को लेकर वाट्सएप पर कमेंट करने से क्षेत्र में बवाल हो गया। कमेंट से गुस्साए अलीपुर गांव के युवकों ने डांडीपुर गांव में मारपीट और तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


इसके जवाब में डांडीपुर के युवकों ने भी जमकर तांडव किया। इसी बीच अलीपुर के युवकों के फायरिंग करने से मामला और बिगड़ गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद सभी युवक फरार हो गए।
विज्ञापन


वाट्सएप पर फिल्म पद्मावती को लेकर डांडीपुर के युवकों ने कमेंट किया जिसपर अलीपुर के युवक डांडीपुर गांव में घुस गए और उन्होंने शक के आधार पर कुछ युवकों के साथ मारपीट की। कई दो पहिया वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए युवकों ने गांव में तोड़फोड़ भी की । इससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना से उत्तेजित डांडीपुर गांव के ग्रामीणों ने एकत्रित होकर आरोपियों को घेर लिया। यह खबर जैसे ही अलीपुर गांव में पहुंची तो कई युवक डांडीपुर पहुंच गए और उन्होंने साथियों के बचाव में गांव में फायरिंग कर दी।

मोबाइल फोन से किया गया मैसेज

firing in haridwar village for Comment on padmavati film

गोली की आवाज सुनकर डांडीपुर में स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई। बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं घरों में कैद हो गए। मामला बिगड़ते देख जवाब में लाठी-डंडे लेकर और ग्रामीण एकत्रित हो गए।

इसी बीच सूचना पर गांव में एसएसपी कृष्ण कुमार वीके के निर्देश पर आसपास के थानों और चौकियों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ियों को देखकर दोनों गांवों के लोग मौके से फरार हो गए।

कई युवक पुलिस से बचने के लिए एक-दूसरे के घरों में घुस गए। उसके बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के लिए गली-गली में दबिश दी, लेकिन एक भी आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। उसके बाद एसएसपी के निर्देश पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

साथ ही अलीपुर गांव में भी निगरानी रखने के लिए रात को ही पुलिस टीम रवाना कर दी गई। इस संबंध में एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि डांडीपुर गांव में अराजकतत्वों के  मारपीट की सूचना मिली थी।

क्षेत्र का माहौल खराब न हो इसको देखते हुए  गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। शरारती तत्वों की शिनाख्त की जा रही है। किस युवक के मोबाइल फोन से मैसेज किया गया है उसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed