राकेश रोशन पर मुकदमा, चोरी की थी फिल्म 'क्रिश थ्री' की स्क्रिप्ट!
- उपन्यासकार ने कॉपी राइट के तहत दून में कराया अभियोग
- क्रिश थ्री मूवी में उपन्यास की स्क्रिप्ट कॉपी करने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन के पिता और डायरेक्टर राकेश रोशन के खिलाफ देहरादून में क्रिश थ्री मूवी को लेकर कॉपी राइट एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उपन्यासकार का आरोप है कि 2013 में बनी क्रिश थ्री में उनके उपन्यास की कॉपी की गई है।
शहर के कर्जन रोड निवासी उपन्यासकार और सेवानिवृत्त सब रजिस्ट्रार रूप नारायण सोनकर ने डालनवाला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने 2010 में सुअर दान नाम से उपन्यास लिखा था, जिसमें मानव और जानवर के मेल को दर्शाया गया था।
दिल्ली से प्रकाशित हुए इस उपन्यास के आधार पर ही 2013 में राकेश रोशन द्वारा बनाई गई क्रिश थ्री फिल्म में इस मेल को लेकर नई विशेष प्रजाति को तैयार करना दर्शाया गया है।
पुलिस अधिकारी ने मुकदमे की पुष्टि
उपन्यासकार सोनकर का आरोप है कि डायरेक्टर राकेश रोशन ने उनकी बिना अनुमति के उपन्यास की कॉपी की है। पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि यह मामला मानवाधिकार आयोग में लंबित चल रहा था। सुनवाई के बाद आयोग ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।