फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fir on uttarakhand actress nidhi with her family for dowry

दहेज उत्पीड़न मामले में फंसी अभिनेत्री, पूरे परिवार पर मुकदमा दर्ज

Sat, 13 May 2017 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 13 May 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
fir on uttarakhand actress nidhi with her family for dowry

इसी साल रिलीज हुई बदरी दा कलाउड की हीरोइन निधि नौटियाल और परिवार के खिलाफ उसकी भाभी ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें ननंद निधि के अलावा पति, सास और ससुर को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


दहेज में 10 लाख रुपये मांगने और जादू-टोने के नाम पर मानसिक रुप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। रांझावाला की रेनू नौटियाल की शादी 28 अप्रैल 2016 को बंजारावाला निवासी सैन्य अधिकारी सिद्धार्थ नौटियाल से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उनके बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। कई बार सुलह-सफाई के प्रयास भी हुए, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


पीडिता रेनू ने महिला हेल्प लाइन में शिकायत कर परिवार पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। यहां भी प्रयास परवान नहीं चढ़े तो रेनू ने बृहस्पतिवार को दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज में 10 लाख रुपये लाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। यही नहीं ऊपरी साया बताकर उस पर जादू टोने किए गए। मांग पूरी न होने पर नवंबर में उसे घर से निकाल दिया गया था।


मुकदमे में पति सिद्धार्थ के अलावा ससुर रमेश, सास प्रेमा और ननंद निधि नौटियाल को आरोपित किया गया है। बता दे कि निधि नौटियाल हाल में ही रिलीज हुई फिल्म बदरी दा कलाउड में बतौर हीरोइन के रूप में काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed