{"_id":"5772932c0968b45e7ee39bde1fc62a97","slug":"father-rape-his-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार संग मिल एक बाप ने किया बेटी का रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तेदार संग मिल एक बाप ने किया बेटी का रेप
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 30 Mar 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में अपनी बेटी से दुराचार के आरोपी को डालनवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कचहरी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है आरोपी
अदालत ने उसके गैर जमानती वारंट जारी किए थे। मामला वर्ष 2002 का है। डालनवाला क्षेत्र निवासी व्यक्ति कचहरी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था।
पत्नी से विवाद के बाद उसने दूसरी शादी कर ली। आरोपी ने अपने रिश्तेदार संग पहली पत्नी से हुई बेटी से दुराचार किया।
निचली अदालत ने दोनों को कुछ साल पहले आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। आरोपी पिता ने उच्च न्यायालय में अपील की थी।
उच्च न्यायालय ने रखा सजा को बहाल
फिलहाल वह जमानत पर था। दस दिन पहले उच्च न्यायालय ने उसकी सजा को बहाल रखा। अदालत ने उसका वारंट जारी किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।