{"_id":"050a84b592163a0daf93974430615de7","slug":"father-beating-on-resist-flirting-with-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता की धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता की धुनाई
अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 11 Oct 2013 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात एक युवती के घर में घुसकर छेड़खानी कर रहे एक युवक ने विरोध करने पर युवती के पिता की बुरी तरह से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
घटना तब हुई जब ब्रहस्पतिवार की रात ग्रामीण और उसकी पत्नी ड्यूटी पर फैक्ट्री गए हुए थे। इसी बीच गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और युवती से छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन
पढें, तमंचे की नोक पर मां के सामने बेटी से गैंगरेप
युवक मौके से भाग गया
युवती के शोर मचाने पर युवक मौके से भाग गया। इसी बीच युवती के पिता घर आए तो उन्हें मामले की जानकारी मिली। उन्होंने आरोपी युवक के घर जाकर उसकी हरकत का विरोध किया तो युवक ने एकाएक हमलाकर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
इस मामले में युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।