फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father attempt to rape

नशे में धुत कलयुगी बाप ने किया रिश्ता शर्मसार

Mon, 10 Mar 2014 12:20 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 10 Mar 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
father attempt to rape

हरिद्वार शहर में एक व्यक्ति ने पिता-पुत्री का पवित्र रिश्ता शर्मसार कर दिया। नशे में धुत पिता ने नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाना चाहा।

विज्ञापन


पढ़ें, प्रेमिका को होटल में ले जाकर बना हैवान
विज्ञापन


अपनी सजगता से नाबालिग हवस का शिकार होने से बच निकली। दादी की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली के पास की घटना
रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना शहर कोतवाली से सटी कालोनी की है। पेशे से दिहाड़ी मजदूर झोपड़ी में दो बेटियों व अपनी मां (बेटियों की दादी) के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, प्रेमी संग मिल पत्नी ने कर डाला पति का खून

शनिवार शाम मां व बड़ी बेटी घरेलू कामकाज के लिए एक आश्रम गई थी। 13 वर्षीय छोटी बेटी घर पर ही थी।

भाग कर बेटी ने बचाई इज्जत
आरोप है कि नशे में धुत पिता ने सो रही छोटी बेटी को दबोचना चाहा। नींद खुलने पर उठ खड़ी हुई छोटी बेटी झोपड़ी से बाहर भाग निकली। देर रात घर पहुंची दादी व बड़ी बहन को किशोरी ने आपबीती सुनाईं।

पढ़ें, 70 हजार में कर दिया जिगर के टुकड़े का सौदा

दादी ने तुरंत सिटी पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। कोतवाली प्रभारी पीसी मठपाल, एसएसआई पंकज देवरानी मौके पर पहुंचे और आरोपी पिता को हिरासत में लिया।

छेड़छाड़ का मामला दर्ज
कोतवाली प्रभारी के अनुसार मां ने आरोपी बेटे के खिलाफ पोती से छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

पहले भी जा चुका है जेल
वर्ष 2011 में पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आरोपी जेल गया था। लेकिन साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने आरोपी को दोषमुक्त किया था। आरोपी की पत्नी ने खुद को जिंदा जलाकर आत्महत्या की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed