फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fake indian currency caught with smuggler in dwarahat.

उत्तराखंड में पकड़ी जाली करेंसी की खेप, चप्पल खरीदने में फंसे तस्कर

Thu, 04 Aug 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 Aug 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
fake indian currency caught with smuggler in dwarahat.
दुकानदार को मिला था नकली नोट - फोटो : AmarUjala

अल्मोड़ा पुलिस ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लाख रुपये के नकली नोटों के साथ तीन तस्करों को दबोच लिया। इसके अलावा उनके पास से एक लाख पांच हजार रुपये के असली नोट मिले हैं। तस्करों का यह गैंग काफी समय से उत्तराखंड में सक्रिय था। सूबे में इतने बड़े स्तर पर जाली करेंसी पकड़े जाने का यह पहला मामला है।

विज्ञापन


व्यापारी द्वारा एक जोड़ी चप्पल खरीदने के बदले मिले एक हजार के नकली नोट की शिकायत की बदौलत पुलिस उन तक पहुंची है। पुलिस महानिदेशक ने पुलिस टीम को बीस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक एमए गणपति ने बताया कि अल्मोड़ा के द्वारहाट के व्यापारी ओमनाथ आर्य ने तीन अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी कि एक शख्स ने 100 रुपये की चप्पल खरीदते हुए एक हजार रुपये का नोट दिया था। 900 रुपये लौटाने के बाद पता चला कि नोट नकली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हुलिए के आधार पर विवेचना को आगे बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के कई इलाकों में सक्रिय है गैंग

fake indian currency caught with smuggler in dwarahat.
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested

एसएसपी ने एसओजी, द्वाराहाट और एलआईयू की संयुक्त टीम गठित की। बृहस्पतिवार को तीन तस्करों बाल्मीकि चौधरी उर्फ  लाल निवासी मालदा (पश्चिमी बंगाल) गरीब महतो निवासी साहिब गंज (झारखंड) और समर कुमार मंडल उर्फ सौमुर निवासी छर्रा कटिहार (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया।

इनके पास दो लाख रुपये के जाली नोट और एक लाख पांच हजार रुपये के असली नोट बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि द्वाराहाट के अलावा टनकपुर, खटीमा, किच्छा, हल्द्वानी और रानीखेत में उनके द्वारा जाली नोट चलाए गए हैं। डीजीपी ने बताया कि जाली करेंसी की तस्करी को लेकर कुछ और जानकारियां मिली है, जिस पर काम चल रहा है।

पुलिस टीम पुरस्कृत
डीजीपी ने एसओजी प्रभारी विजय मेहता, द्वाराहाट के उप निरीक्षक दरबान सिंह, एलआईयू उप निरीक्षक केपी सिंह धामी,  त्रिलोक सिंह रौतेला, आरक्षी दीपक खनका, पवन थुवाल, टीकाराम जीवन सिंह के अलावा रानीखेत के निरीक्षक संजय गर्ब्याल, एलआईयू निरीक्षक संतोष बगड़वाल को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed