फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   excise department caught alcohol

आबकारी विभाग ने पकड़ी लाखों की शराब

Tue, 12 Nov 2013 12:00 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 12 Nov 2013 12:00 PM IST
विज्ञापन
excise department caught alcohol

राजधानी देहरादून में आबकारी विभाग ने अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। विभाग को काफी समय से इसकी सूचना मिल रही थी।

विज्ञापन


दो लोगों को किया गिरफ्तार
आबकारी विभाग की टीम ने सूचना पर घेराबंदी कर सेलाकुई से लगभग ढाई करोड़ की अंग्रेजी शराब पकड़ी। इसके साथ ही टीम ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी यूए07टी-1532 नं. की मिनी बस में शराब ला रहे थे।

पढ़ें, एक साल तक टिहरी बांध की झील में चलेंगी 'मुफ्त' बोट
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम जगत जगजीत पुत्र केसर सिंह (40) और गुरुबिंदर पुत्र हरदत्त (30) दोनों निवासी राजपुरा, गनौर पटियाला बताया।

आरोपियों ने बताया कि वह यह शराब देहरादून पहुंचाने वाले थे। जहां से इस उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पहुंचाया जाना था। वह पहले भी उत्तराखंड में शराब पहुंचा चुके हैं। उन्हें इस काम के लिए हायर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, मॉर्निंग वॉक पर मिले हाथी तो उसे न कहें 'गुड मॉर्निंग'

आबकारी विभाग की टीम में एक्साइज इंस्पेक्टर आलोक शाह, हैड कांस्टेबल पारेश्वर, जालम सिंह, मोहन सिहं, कांस्टेबल राजेंद्र श्रीवास्तव और बारु सिंह शामिल हैं।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed