फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   eighth class girl missing.

आठवीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

Sat, 14 May 2016 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 14 May 2016 05:42 PM IST
सार

  • - परिजन पहुंचे कोतवाली, पुलिस को दी तहरीर
  • - सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का मामला

विज्ञापन
eighth class girl missing.
Missing

विस्तार

रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के मुताबिक वह शुक्रवार की सुबह स्कूल गई थी, मगर घर लौटकर नहीं पहुंची। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा शहर से सटे क्षेत्र के एक स्कूल आठवीं कक्षा में पढ़ती है। परिजनों का कहना है कि छात्रा रोजाना की तरह शुक्रवार को भी स्कूल के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस लौट कर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


अगले दिन परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
देर रात तक छात्रा नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता होने लगी। अगली सुबह परिजनों ने स्कूल पहुंचकर बेटी के बारे में पूछताछ की। पता चला कि छात्रा स्कूल आई थी और छुट्टी होने पर बाकी बच्चों की तरह घर के लिए निकल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने रिश्तेदारी व परिचितों में उसकी तलाश की, मगर कुछ पता नहीं चल पाया जिस पर परिजन शनिवार दोपहर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले को दूसरे एंगल से भी देख रही है। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि छात्रा की तलाश की जा रही है। स्कूल शिक्षकों और छात्रा की सहेलियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed