फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drunked youth rape a minor boy in roorkee

नशे में धुत युवक ने दस साल के लड़के का किया यौन शोषण, बच्चे ने खुद थाने पहुंचकर सुनाई आपबीती

Wed, 13 Sep 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 13 Sep 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
drunked youth rape a minor boy in roorkee

नशे में धुत युवक ने एक दस साल के लड़के को अपनी हवस का श‌िकार बना डाला। बच्चा च‌िल्लाता रहा, लेक‌िन युवक ने उसकी एक न सुनी। आपबीती पढ़कर आप भी सहम जाएंगे

विज्ञापन


पिरानकलियर में दस वर्षीय नाबालिग के साथ कुकर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि पीड़ित शिकायत करने खुद अकेले थाने पहुंचा और एक दुकान संचालक के भाई के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन


मंगलवार को एक नाबालिग पिरान कलियर थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसका पिता किसी मामले में जेल में है। ऐसे में उसके परिवार के सामने रोजीरोटी का संकट है। करीब एक माह पहले उसकी मां उसे मुजफ्फरनगर से पिरान कलियर में काम करने के लिए छोड़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरगाह के पास हुआ हादसा

drunked youth rape a minor boy in roorkee

​ उसके बाद से वह कलियर की एक चिकन की दुकान पर काम कर रहा है। दिन में वह दुकान पर काम करता है और रात दरगाह क्षेत्र में काटता है। सोमवार रात वह दरगाह क्षेत्र के टीन शेड में सो रहा था। इस दौरान चिकन दुकान संचालक का भाई नशे में उसके पास पहुंचा।

आरोप है कि वह उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसने इसका विरोध किया किया, लेकिन उसकी एक नहीं चली और आरोपी ने उसके साथ कुकर्म कर डाला। घटना के बाद से आरोपी फरार है। थाना प्रभारी देवराज शर्मा का कहना है कि नाबालिग से कुकर्म की बात सामने आई है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed