फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   double murder lawsuit file in nirakari satsang bhavan case

देहरादून: निरंकारी भवन में दो शव मिलने के 24 घंटे बाद डबर मर्डर का केस दर्ज

Sat, 16 Dec 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
double murder lawsuit file in nirakari satsang bhavan case

हरिद्वार बाईपास स्थित निरंकारी सत्संग भवन में चौकीदार और सेवादार का शव मिलने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सेवादार के पिता की तरफ से दर्ज अभियोग में अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है, मगर कार्रवाई जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर ही होगी। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए थे।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के बाद सोनू कुमार के पिता ठेकेदार राजबीर सिंह की तरफ से तहरीर दी गई थी कि उनका पुत्र सोनू और एक अन्य व्यक्ति कमलराम जो संत निरंकारी सत्संग भवन में नौकरी करते थे, 14 दिसंबर की रात उनकी हत्या कर शवाें को सत्संग भवन के निर्माणाधीन स्थान पर फें क दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की विवेचना वरिष्ठ उप निरीक्षक यादविंदर सिंह बाजवा को सौंपी गई है। इस मामले में एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि परिजनों की तरफ से जिस तरह की तहरीर आई है, उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जिस तरह के तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के हिसाब से कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed