फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DNA match of samwasini fetus with sweeper of nari niketan.

संवासिनी के गर्भ में था सफाई कर्मचारी का भ्रूण, DNA हुआ मैच

Wed, 06 Jan 2016 09:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 Jan 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
DNA match of samwasini fetus with sweeper of nari niketan.

देहरादून के नारी निकेतन में संवासिनी से रेप और गर्भपात मामले में डीएनए रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक मूक बधिर संवासिनी के गर्भ में जो भ्रूण का डीएनए निकेतन में तैनात रहे सफाई कर्मचारी गुरदास से मैच हुआ है। रिपोर्ट की पुष्टि होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


अमर उजाला द्वारा नारी निकेतन में संवासिनी से रेप और गर्भपात के खुलासे की पुष्टि के बाद पुलिस ने छह आरोपियों के डीएनए सैंपल लिए थे। इनमें से दो आरोपी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


आश्चर्य की बात तो यह है कि जो आरोपी पहले से जेल में बंद हैं उनमें से किसी का सैंपल भ्रूण से मेल न खाकर उस सफाई कर्मचारी से हुआ है जिसे कम शक के कारण गिरफ्तार नहीं किया गया था। गौरतलब है कि इस मामले में पांच महिला समेत आठ लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल से बरामद किया गया संवासिनी का भ्रूण

DNA match of samwasini fetus with sweeper of nari niketan.

देहरादून नारी निकेतन में मूक बधिर संवासिनी से रेप और गर्भपात के अमर उजाला के खुलासे से प्रदेश में हड़कंप मच गया था। पहले सरकार ने मामले को दबाने की कोशिश की। यही नहीं प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष ने तो नारी निकेतन में सब कुछ ठीक बताकर मामले को खत्म करने की कोशिश की। लेकिन एक के बाद एक खुलासे के बाद जब सीएम ने जांच के आदेश दिए तो हकीकत सामने आ गई।

जांच के बाद न सिर्फ संवासिनी से रेप और गर्भपात की पुष्टि हुई बल्कि देहरादून के दूधली के जंगलों में दफन संवासिनी का भ्रूण भी बरामद किया गया। डीएनए रिपोर्ट में इस भ्रूण का मैच संवासिनी के डीएनए से मैच होने के नारी निकेतन में क्या चल रहा था, सब कुछ सामने आ गया।

इसके बाद पुलिस द्वारा छह संदिग्धों के सैंपल जमा करवाए गए। इनमें से दो आरोपी अभी जेल में बंद हैं। बुधवार को सैंपल की रिपोर्ट इन दोनों आरोप‌ियों के बजाय सफाई कर्मचारी गुरदास के डीएनए से मैच हुई। इसके बाद पुलिस ने गरदास को गिरफ्तार कर लिया।

मुख्य आरोपी बना गुरदास, मिला अकाट्य साक्ष्य

DNA match of samwasini fetus with sweeper of nari niketan.

नारी निकेतन कांड में गुरदास अब मुख्य आरोपी बन गया है। केयर टेकर हाशिम और होमगार्ड ललित कुमार बिष्ट पर संवासिनी से दुराचार का आरोप है। भ्रूण डीएनए मिलान की पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद अब गुरदास के खिलाफ अकाट्य साक्ष्य मिल गया है। अधिवक्ता संजीव शर्मा का कहना है कि इससे किसी आरोपी को फायदा मिलने वाला नहीं है, क्योंकि जुर्म सभी का बराबर है। भ्रूण तो केवल एक ही मिल सकता है।
 
नारी निकेतन कांड में जल्द चार्जशीट
संवासिनी के भ्रूण की डीएनए मिलान की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ जल्द चार्जशीट दे सकती है। एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि तमाम साक्ष्यों का संकलन लगभग पूरा हो चुका है। अब सिर्फ डीएनए रिपोर्ट का इंतजार था। भ्रूण को लेकर सफाई कर्मचारी गुरदास का डीएनए पॉजीटिव आने के बाद जल्द ही इस मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिया जाएगा।

हार्ट प्राब्लम बताकर बचा
आरोपी सफाई कर्मचारी गुरदास से पूछताछ के दौरान हार्ट प्राब्लम की वजह से पुलिस पीछे हट गई थी। पुलिस को उसे दवा उपलब्ध करानी पड़ी थी। इस कारण उससे सख्ती से पूछताछ नहीं हो सकी थी।

खुद को बताता रहा बेकसूर
डीएनए मिलान की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी आरोपी गुरदास खुद को बेकूसर बताता रहा। आरोपी बच्चों और 54 साल की उम्र की दुहाई देता रहा। संवासिनी से रिश्तों को स्वीकार करने से बचता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed