{"_id":"591429f44f1c1b2d3f8517bd","slug":"devarani-hit-pressure-cooker-to-jethani-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरानी ने प्रेशर कुकर से जेठानी का सिर फोड़ा, फिर जेठानी ने...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवरानी ने प्रेशर कुकर से जेठानी का सिर फोड़ा, फिर जेठानी ने...
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 11 May 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरानी और जेठानी के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। देवरानी ने जेठानी का कूकर मारकर उसका सिर फोड़ा दिया। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते गंगनहर कोतवाली पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, संजय और अजय दोनों भाइयों का परिवार गंगनहर कोतवाली अंतर्गत चंद्रपुरी में एक साथ रहता है। बुधवार को बड़े भाई संजय की पत्नी मोनिका और छोटे भाई की पत्नी दीपा में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
गुस्से में आकर देवरानी दीपा ने अपनी जेठानी मोनिका के सिर पर कूकर दे मारा। मारपीट में देवरानी और जेठानी दोनों को चोट आई है।
पति के साथ गंगनहर कोतवाली पहुंची मोनिका ने देवरानी दीपा पर कूकर मारकर सिर फोड़ने आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मोनिका को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा है।
विज्ञापन
वहीं, दीपा ने भी अपनी जेठानी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।