फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   death in police custody

हिरासत में मौतः पुलिस ने पहना सुरक्षा 'कवच'

Wed, 16 Apr 2014 06:41 PM IST
राकेश शर्मा/अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 16 Apr 2014 06:41 PM IST
विज्ञापन
death in police custody

राजधानी देहरादून में पुलिस हिरासत में हुई रजनीश की मौत के चक्रव्यूह से बचने के लिए खाकी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं। पुलिस रोजनामचे में बचाव के लिए लोकेशन का कागजी सुरक्षा कवच तैयार कर लिया गया है।

विज्ञापन


चौकी प्रभारियों की नींद हराम
हालांकि विवेचना के दौरान वह कितना कारगर होगा, यह तो भविष्य के गर्भ में है। खासतौर से दबिश में शामिल रहे चौकी प्रभारियों की नींद हराम है, क्योंकि रणबीर एनकाउंटर प्रकरण में हुए पुलिसकर्मियों के हश्र ने पैरों तले की जमीन खिसका रखी है।
विज्ञापन


पढ़ें, 'यहां सांसद के साथ मुख्यमंत्री फ्री मिलेगा'
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्टडी में हुई रजनीश उर्फ लाला की मौत से वर्दी 72 घंटे बाद भी उबर नहीं पाई है। अपहरण और हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज होने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि कौन-कौन पुलिसकर्मी कार्रवाई की लपेट में आ सक ते हैं।

हर किसी का अहम रोल रहा

हालांकि चेन लूट में दिखाई गई गिरफ्तारी में डालनवाला कोतवाली की पुलिस टीम दर्शाई गई है। रजनीश को घर से उठाकर लाने में रायपुर और डालनवाला कोतवाली की चौकी की टीम में शामिल है।

पढ़ें, चुनावी मैदान में खेलेंगे नहीं तिवारी, बिगाड़ेंगे खेल

गुडवर्क की साझेदारी में हर किसी का अहम रोल रहा है। कार्रवाई का पासा उल्टा पड़ने पर अब सभी अपने बचाव का रास्ता तलाश रहे हैं। पुलिस अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। कई पुलिसकर्मियों ने रजनीश की मौत के बाद रोजनामचे में गुपचुप ही लोकेशन की बदल दी।

पढ़ें, बकरे की मौत का बदला लेने के लिए कुत्तों का गला घोंटा


क्योंकि दबिश की कार्रवाई को मौखिक तौर पर अंजाम दिया गया। दबिश में पुलिस टीम को लेकर अफसर यह कहकर चुप्पी साध रहे हैं कि जो लोग भी शामिल रहे हैं, वो विवेचना में सामने आ जाएंगे।

कार्रवाई पर उठे सवाल
इस मामले में निचले स्तर के कर्मियों पर तो कार्रवाई की गई, लेकिन पर्यवेक्षण अधिकारियों पर सवाल उठने लगे हैं।

पढ़ें, मई के आखिर तक हरिद्वार पहुंचेगीं मोदी की पत्नी!

सुप्रीम कोर्ट भी पुलिस कस्टडी में होने वाली मौत पर सख्त रहा है। यूपी और उत्तराखंड में पहले भी कप्तान स्तर तक कार्रवाई की गाज गिर चुकी है। यह स्पष्ट है कि इस मामले में पूरी कार्रवाई अधिकारियों के निर्देशन में ही की गई है।

शराब तस्करी में पकड़ा गया था रजनीश
पुलिस हिरासत में मरे रजनीश उर्फ लाला के खिलाफ एक मुकदमा खोज लिया है। पुलिस का दावा है कि दो साल पहले वह शराब की 25 पेटियों के साथ पकड़ा गया था।

पढ़ें, तस्वीरों में देखिए, 'पाताल' में भारत का एक मतदान केंद्र

उधर, पुलिस ने मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग को रिपोर्ट भेज दी है, जिसमें कार्रवाई और मुकदमे का जिक्र भी किया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए कानूनी विशेषज्ञों के साथ मंथन किया गया।

जांच से बचने को पुलिस कर रही कार्रवाई
राजनीश की मौत की जांच किसी दूसरी एंजेसी पर न जाए, इस लिहाज से पुलिस वह सब कार्रवाई पहले ही कर रही है, जिसके बाद में होने का अंदेशा है। तीन दिन बाद मंगलवार को मृतक रजनीश उर्फ लाला के खिलाफ एक मुकदमा भी मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed