फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chinu pandit arrested in vikasnagar

एके-47 के साथ पकड़ा गया कुख्यात अपराधी चीनू पंडित

Thu, 14 Jul 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 14 Jul 2016 01:38 AM IST
सार

  • तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी पर थी जानलेवा हमले की तैयारी 
  • वेस्ट यूपी के विक्की त्यागी से खरीदी थी एके-47 रायफल
  • एसटीएफ, विकासनगर की संयुक्त कार्रवाई में मिली कामयाबी
  • रुड़की में आकाश त्यागी की हत्या करने के बाद से फरार था चीनू

विज्ञापन
chinu pandit arrested in vikasnagar
चीनू पंडित और पकड़ी गए एके-47 - फोटो : अमरउजाला

विस्तार

सुनील राठी के शूटर आकाश त्यागी की हत्या कर फरार चल रहे शातिर अपराधी विनीत शर्मा उर्फ चीनू पंडित को स्पेशल टास्क फोर्स और पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। चीनू के पास से एके-47 और 32 बोर की पिस्टल बरामद हुई है।

विज्ञापन


वह पेशी के दौरान राठी को मारने की फिराक में था। फिलहल उसका एक साथी भागने में सफल हो गया। पुलिस महानिदेशक एमए गणपति ने टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


स्पेशल टास्क फोर्स की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी और देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा सदानंद दाते ने मुठभेड़ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खबर मिली थी कि इनामी चीनू पंडित एक साथी के साथ विकासनगर के आसन बैराज से गुजर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी सूचना के आधार पर एसटीएफ के आरबी चमोला और विकासनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर संदीप नेगी की अगुवाई में दो टीमें बनाई गईं।

पेशी के दौरान राठी को मारने का था प्लान

chinu pandit arrested in vikasnagar
आकाश त्यागी की हत्या के बाद से फरार था चीनू - फोटो : AmarUjala

बुधवार दोपहर संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश हुई तो अंदर से फायरिंग की गई। पुलिस टीम की तरफ से भी जवाबी फायरिंग हुई। मुठभेड़ के बाद कार सवार चीनू पंडित निवासी रुड़की को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी गौरव चौधरी निवासी काशीपुर भागने में सफल हो गया। चीनू पंडित के पास से कार के अलावा एके-47, 25 कारतूस, 32 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद हुए।

एसएसपी एसटीएफ पी रेणुका देवी ने चीनू पंडित से पूछताछ के आधार पर बताया कि चीनू अपने गैंग की मदद से सुनील राठी पर रुड़की तथा हरिद्वार में न्यायालय में पेशी के दौरान जानलेवा हमला करने की तैयारी कर रहा था। दरअसल छह मई को चीनू पंडित ने सुनील राठी गैंग से जुडे़ आकाश त्यागी की हत्या कर दी थी, तब से वह फरार चल रहा था।

पुलिस की तरफ से उस पर ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित था। फरारी के दौरान वह काशीपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बेहट में छिपा रहा है। पुलिस का कहना है कि अब उसके साथियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विक्की त्यागी की मदद से खरीदी एके-47

chinu pandit arrested in vikasnagar
सुनील राठी कोर्ट में पेशी के लिए जाते हुए - फोटो : फाइल फोटो

एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि चीनू ने तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी की हत्या करने के लिए ही मुजफ्फरनगर के शातिर अपराधी विक्की त्यागी से एके-47 खरीदी थी। दो साल पहले जेल में रहते हुए विक्की ने अपनी साथी की मदद से यह डील कराई थी। 26 फरवरी 2015 को विक्की त्यागी की मुजफ्फरनगर में पुलिस अभिरक्षा में हत्या कर दी गई थी। चीनू ने भी बताया कि उसने एके-47 राठी को मारने के लिए खरीदी थी। 

कभी राठी का करीबी था चीनू
एक समय चीनू को सुनील राठी का बेहद करीबी माना जाता था। विवादित संपत्तियों और रंगदारी को लेकर दोनों में तकरार इतनी बढ़ी कि दोनों एक दूसरे की जान के प्यासे हो गए। पांच अगस्त 2014 को रुड़की में जेल से बाहर निकलते हुए राठी से जुड़े अमित भूरा आदि ने चीनू पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। चीनू इसी हमले का बदला राठी से लेना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed