{"_id":"581b26ef4f1c1bc13243775f","slug":"chain-snatching-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर टहल रही वृद्धा के गले से चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर टहल रही वृद्धा के गले से चेन लूटी
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 03 Nov 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
chain snatching
- फोटो : amar ujala
हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में घर के बाहर टहल रही बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन लूटकर मोटर साइकिल सवार दो लुटेरे फरार हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने महिला के हाथ से कंगन उतारने की भी कोशिश की गई लेकिन विरोध के चलते वह सफल नहीं हो पाए। दिन दहाडे चेन लूट की इस घटना से हरिद्वार पुलिस की नींद उड़ गई है। शहर भर में चली चेकिंग के बाद भी लुटेरे हत्थे नहीं चढ़ पाए।
विज्ञापन
दूधाधारी चौक से सटी रानी गली में व्यापारी सुभाष रियाल रहते हैं।
बृहस्पतिवार दोपहर खाना खाने के बाद उनकी 68 वर्षीय मां रामप्यारी रियाल गली में टहल रही थी। इसी बीच मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनके पास आए, और पीछे बैठे युवक ने फुर्ती से उतरकर गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। फिर हाथ में पहने सोने के कंगन भी उतारने चाहे।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला ने हाथ में ली छड़ी से लुटेरे का विरोध करना चाहा लेकिन लुटेरे ने उन्हें धक्का दे दिया। वृद्धा के नीचे गिरने पर लुटेरे फरार होने में कामयाब रहे। इस बीच पार्षद अनिल मिश्रा भी अपने घर से निकल आए। लेकिन तब तक लुटेरे गली से निकल भागने में कामयाब रहे। घटना की सूचना मिलने पर सप्तऋषि चौकी से एसआई केपी जोशी की अगुवाई में पुलिस टीम पहुंच गई।
पार्षद ने बताया कि पीछे बैठे लुटेरे ने हरे सफेद रंग की चेकदार शर्ट पहनी थी और मजबूत कद काठी का था। मोटरसाइकिल चला रहे लुटेरे ने हेलमेट पहना हुआ था। पुलिस ने पूरे शहर में चेकिंग अभियान चलाया लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। नगर पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि लुटेरों की तलाश जारी है।