फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   case register against sarbjit sister dalbir kaur's husband.

हरिद्वार: सरबजीत की बहन ने जेल में बंद पति पर दर्ज कराया केस

Tue, 28 Jun 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 28 Jun 2016 11:35 PM IST
सार

  • एक महिला के साथ मिलकर उसके नाम के गलत इस्तेमाल का आरोप
  • सीओ सदर के आदेश पर ज्वालापुर कोतवाली में दर्ज किया गया मुकदमा

विज्ञापन
case register against sarbjit sister dalbir kaur's husband.
दलबीर कौर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पाकिस्तान की जेल में मौत का शिकार हुए पंजाब के सरबजीत सिंह की बहन दलवीर कौर ने हरिद्वार जेल में बंद अपने पति बलदेव सिंह एवं उसकी साथी महिला पर उसके नाम का गलत इस्तेमाल कर हरिद्वार स्थित जमीन बेचने के आरोप में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है। इस समय आरोपी बलदेव सिंह हरिद्वार की जेल में एक पुराने मामले में बंद है।
विज्ञापन


तरनतारन, भीखीपिंड, पंजाब निवासी दलवीर कौर ने मंगलवार को पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले ज्वालापुर के शारदानगर निवासी देवराज चौहान उसके पास आए थे।

देवराज ने उनसे पूछा था कि क्या वह बलदेव सिंह की पत्नी हैं तो उसने हामी भर दी थी लेकिन उन्होंने किसी अन्य महिला की फोटो दिखाकर बताया कि इस महिला को बलदेव सिंह ने अपनी पत्नी बताया है।
विज्ञापन

दलबीर के पति ने दूसरी महिला को पत्नी बता खरीदी जमीन

case register against sarbjit sister dalbir kaur's husband.
दलबीर के भाई सरबजीत की पाकिस्तान की जेल में मौत हो गई थी। - फोटो : getty images

उसके बाद जानकारी दी कि बलदेव सिंह ने उक्त महिला को अपनी पत्नी बताते हुए वर्ष 2002 में उसके बेटे अश्वनी चौहान के नाम एक भूमि का बैनामा किया था। एक अन्य भूमि का टुकड़ा उसके दूसरे बेटे के नाम करवाया था।

दलवीर कौर ने बताया कि यह जानकारी मिलने पर वह ज्वालापुर पहुंची। उसने रजिस्ट्रार कार्यालय से बैनामे की सत्यापित प्रतिलिपि ली तो पूरे मामले की हकीकत सामने आई।

दलवीर कौर ने आरोप लगाया कि जिस महिला की फोटो उसके स्थान पर लगाई गई है वह उसकी पति की परिचित शवींद्र कौर है।

दलबीर की शिकायत पर पति पर मुकदमा दर्ज

case register against sarbjit sister dalbir kaur's husband.
police - फोटो : amar ujala

उसका पति पूर्व से ही धोखाधड़ी के कई प्रकरण में लिप्त रहा है और वह महिला उसका सहयोग करती आई है। सीओ सदर जेपी जुयाल ने बताया कि दलवीर कौर की शिकायत पर उसके नाम का गलत इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

इस संबंध में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। बताया कि बलदेव सिंह जुलाई 2015 से हरिद्वार जेल में कोतवाली ज्वालापुर के एक पुराने मामले में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed