{"_id":"56e354e94f1c1b19268b4570","slug":"bus-stolen-from-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के गले की फांस बनी कस्टडी से चोरी बस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के गले की फांस बनी कस्टडी से चोरी बस
Updated Sat, 12 Mar 2016 05:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसबीटी पुलिस चौकी की अभिरक्षा से चोरी हुई दून-विकासनगर रोड की प्राइवेट बस पुलिस के गले की फांस बन गई है। पहले दिन से पुलिस मामले को हल्केपन से ले रही थी। दोषियों पर कार्रवाई में हीलाहवाली ने पुलिस की फजीहत करा दी है। अब कहा जा रहा है कि चौकी प्रभारी को हटाकर प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
आईएसबीटी चौक पर 16 फरवरी को प्राइवेट बस की टक्कर से डाकपत्थर की एक महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने मौके पर ही बस को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी से 500 कदम खड़ा कर दिया था। जहां से यह बस चोरी हो गई।
विज्ञापन
कोर्ट में पता चला बस चोरी
बस मालिक कोर्ट से रिलीज आर्डर लेकर पहुंचा तो चोरी का पता लगा। पहले दिन से पुलिस अभिरक्षा से बस चोरी की घटना को हल्केपन से लिया। जबकि घटना को चुनौती के रूप में काम किए जाने की जरूरत थी।
विज्ञापन
मार्च माह में चौकी प्रभारी मनमोहन नेगी को हटाकर स्पेशल सेल से संबद्ध किया गया। शुक्रवार को यह मामला विधानसभा में गूंजा तो बताया गया है कि दारोगा के खिलाफ सीओ सदर को प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं।