फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Brother Raped his minor sister infront of mother in kashipur

भाई हर रोज बहन से करता रहा दरिंदगी, मां ने बेटे को बचाने के लिए तार-तार होने दी बेटी की आबरू

Tue, 11 Sep 2018 04:47 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर Updated Tue, 11 Sep 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
Brother Raped his minor sister infront of mother in kashipur

बेटी की आबरू तार-तार हो जाने के बावजूद बेटे के प्यार में अंधी मां चुप्पी साधे रही। बेटी की शिकायत पर मां ने परिवार का वास्ता देकर बेटी का मुंह भी बंद करा दिया। चर्चा है कि पीड़िता ने अपने किसी परिचित को व्यथा सुनाई। उसी ने कुंडा थाना प्रभारी को गुमनाम पत्र भेजकर घटना से अवगत कराया।

विज्ञापन


पुलिस के पूछने पर पीड़िता की मां ने बताया कि परिवार टूटने के भय से वह इस घटना पर चुप्पी साधे रही। उसे इस बात का भी भय सता रहा था कि मामला उजागर होने पर बच्चों का पिता कोई आत्मघाती कदम न उठा बैठे। इसी कारण उसने बेटे को फटकार कर बेटी को भी चुप रहने की हिदायत दे दी।
विज्ञापन


सगे भाई का नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति की शिकायत पर कुंडा थाना पुलिस ने पीड़िता से संपर्क साधा तो उसने भाई की काली करतूत उजागर की। मंडी पुलिस चौकी प्रभारी ने पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Brother Raped his minor sister infront of mother in kashipur

मुरादाबाद के एक गांव का परिवार छह माह पूर्व रोजगार के सिलसिले में काशीपुर आया था। यह परिवार कुंडा थाना क्षेत्र में बंद पड़े एक पोल्ट्री फार्म में झोपड़ी डालकर रह रहा है। परिवार का मुखिया और उसका पुत्र एक पेपर मिल में नौकरी करते हैं। महिला घरों में काम करती है। उसकी 13 वर्षीय पुत्री भी है।

आठ सितंबर को कुंडा थाना प्रभारी सुधीर कुमार को एक गुमनाम व्यक्ति का पत्र मिला। इस पत्र में इसी परिवार के 20 वर्ष के युवक पर नाबालिग बहन का यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। एसओ के आदेश पर मंडी चौकी प्रभारी मदन सिंह बिष्ट ने महिला दरोगा सीमा कोहली को साथ लेकर पीड़िता से संपर्क किया तो इस नाबालिग ने पुलिस को भाई की काली करतूतों की पूरी जानकारी दी।

पीड़िता ने बताया कि उसका भाई तीन माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पहली बार विरोध करने पर भाई ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया तो उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। मंडी चौकी प्रभारी मदन बिष्ट की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। विवेचना अधिकारी सीमा कोहली ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed