फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   brother rape his sister in tehri

देवभूमि हुई तारतार, बहन से दुष्कर्म में भाई गिरफ्तार

Fri, 26 Aug 2016 01:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी)
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी) Updated Fri, 26 Aug 2016 01:46 PM IST
विज्ञापन
brother rape his sister in tehri
- फोटो : demo pic

टिहरी के नैनबाग में एक युवक ने अपनी नाबालिग फुफेरी बहन से दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष डीएम बलूनी ने बताया कि एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में पड़ोस में रहने वाले युवक पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि 24 अगस्त को वह किसी काम से बाहर गई थी।
विज्ञापन


घर में उसकी 16 वर्षीय लड़की अकेली थी, इसका फायदा उठाकर आरोपी ने जबरन घर में घुसकर लड़की से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

धनोल्टी से जब वह घर लौटी, तो लड़की रो रही थी। पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी। बताया गया कि लड़की आरोपी की फुफेरी बहन है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार आर्य को विवेचना सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पोस्को अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बुधवार देर रात आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता का जिला अस्पताल बौराड़ी में मेडिकल कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

रायपुर में बंधक बनाकर युवती से रेप

brother rape his sister in tehri
अपहरण - फोटो : demo pic

देहरादून के रायपुर क्षेत्र में युवती को बंधक बनाकर परिचित युवक ने हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने मुंह खोलने पर युवती को मुंह पर तेजाब डालने की धमकी दी थी। रायपुर क्षेत्र की युवती को 21 अगस्त की दोपहर को परिचित युवक बहाने से अपने घर ले गया। आरोप है कि कमरे में बंद कर उसके साथ मुंह काला किया।

युवती ने शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने मुंह पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। दहशत के कारण पीड़िता पहले तो चुप रही, लेकिन बाद में परिवार वालों के साथ रायपुर थाने शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने युवती का मेडिक ल कराने के बाद आरोपी शोहिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डीजे बजाने का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed