फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boy killed in suspicious circumstances

प्यार से मिलने गया, लेकिन मिली मौत

Wed, 22 Jan 2014 09:58 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 22 Jan 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
boy killed in suspicious circumstances

प्रेमिका से मिलने पौड़ी गए देहरादून के युवक की संदिग्ध हालत में जहर खाने से मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


इंसाफ की गुहार
उन्होंने डीआईजी गढ़वाल अमित सिन्हा से निष्पक्ष जांच कराकर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। जोहड़ी गांव, जाखन निवासी रजतपाल (23) पुत्र धर्मपाल सिंह दून में निजी कंपनी में मार्केटिंग जॉब करता था।

पढ़ें, 'आम आदमी पार्टी की असलियत आई सामने'
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि 16 जनवरी की सुबह वह परिजनों को पौड़ी में बैंक में कार्यरत प्रेमिका से मिलने जाने की बात कहकर निकला था। उसी दिन शाम को रजत ने अपने दोस्त को फोन कर बाद में कुछ जरूरी बात बताने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात आठ बजे प्रेमिका ने रजत के घरवालों को बताया कि उसने जहर खा लिया है। रजत को पहले पौड़ी और फिर श्रीनगर बेस अस्पताल ले जाया गया। रजत के परिजन 17 को श्रीनगर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो गई थी।

पढ़ें, घास की जगह मां ने रेत दिया बच्ची का गला


मंगलवार को डीआईजी कार्यालय पहुंचे लोगों का कहना था कि उन्हें संदेह है कि बेटे को या तो आत्महत्या के लिए प्रेरित किया गया या फिर जहर देकर मारा गया है।

पढ़ें, अनुपमा हत्याकांडः राजेश गुलाटी पर फैसला जल्द

युवती के कमरे में सल्फास की गोलियां भी मिली हैं। डीआईजी अमित सिन्हा ने एसपी पौड़ी को जांच का आदेश दिया है। डीआईजी से मिलने वालों में गोदावरी थापली, अनीता शास्त्री, सुभाष, अरुण पाल आदि शामिल रहे।

एसएमएस

रजत की मां बीना पाल ने बताया कि युवती दून की रहने वाली है। वह करीब चार साल से बेटे के साथ घर में भी आ रही थी। दोनों शादी के लिए तैयार थे, लेकिन तीन महीने पहले युवती की नौकरी बैंक में लग गई।

पढ़ें, श्रद्घा से क्यों 'डरते' हैं शक्ति कपूर?

वह पौड़ी चली गई तो रजत से दूरी बनानी शुरू कर दी। बताया कि रजत के मोबाइल पर भेजे मैसेज में उसने लिखा ‘मैं तुमसे (रजत) शादी नहीं कर सकती हूं। मेरे घरवाले इसके लिए तैयार नहीं है।’

बताया कि युवती ने रजत के मोबाइल से अपनी तस्वीर भी हटा दी थी। आरोप लगाया कि वह उन्हें गुमराह करती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed