{"_id":"59128f104f1c1b9326850aed","slug":"bjp-leader-son-arrest-for-wine-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेत्री का बेटा शराब तस्करी में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेत्री का बेटा शराब तस्करी में गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 10 May 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
arrest logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेत्री के बेटे को पुलिस ने शराब तस्करी में गिरफ्तार किया है। वह रंगे हाथों पुलिस चैकिंग के दौरान पकड़ा गया। आरोपी के साथ उसका साथी भी मौजूद था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, भाजपा नेत्री पूनम झा का बेटा आशीष झा और उसका साथी सागर को 6 पेटी अंग्रेज़ी शराब के साथ गिरफ्तार हुआ। दोनों आरोपी सेंट्रो कार में शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस टीम जब दोनों को कोतवाली लेकर पहुंची, तो कुछ देर बाद भाजपा नेत्री भी वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
आरोप है कि भाजपा नेत्री ने पुलिस के समक्ष सत्ता की हनक दिखाने की भी कोशिश की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपी हरिपुर कलां में शराब की सप्लाई कर चुके हैं। इस बार भी उनका शराब की बड़ी खेप वहीं सप्लाई करने का इरादा था।
विज्ञापन