{"_id":"59156e7b4f1c1b7a04852373","slug":"bjp-leader-give-warning-to-principal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने दी प्रिंसिपल को धमकी, स्कूल छोड़ो नहीं तो...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता ने दी प्रिंसिपल को धमकी, स्कूल छोड़ो नहीं तो...
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार/लालढांग
Updated Fri, 12 May 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
extortion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में घुसकर अभद्रता करने के मामले में भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज होने के दूसरे ही दिन ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। अब लालढांग क्षेत्र के एक भाजपा नेता पर प्रधानाध्यापक को धमकाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। वहीं विभाग ने प्रधानाध्यापक का एक तरफा चार्ज लेकर स्कूल के सहायक अध्यापक को सौंप दिया है।
लालढांग प्राइमरी स्कूल करीब आठ महीने से शिक्षक-शिक्षिका के विवाद के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। शिक्षक के निलंबन से लेकर नैनीताल हाईकोर्ट के दखल और अवमानना नोटिस के बाद अब विभागीय जांच के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक सुभाष और शिक्षिका दोनों का ट्रांसफर अलग अलग स्कूलों में किया गया था। ग्रामीण भी यही मांग करते आ रहे थे।
विज्ञापन
ट्रांसफर के बावजूद अभी तक प्रधानाध्यापक सुभाष ने स्कूल नहीं छोड़ा। आरोप है कि लालढांग क्षेत्र के एक भाजपा नेता ने प्रधानाध्यापक को फोन किया और अभद्रता करते हुए जल्द स्कूल न छोड़ने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक सुभाष ने एसएसपी हरिद्वार को शिकायती पत्र देकर बताया कि भाजपा नेता को इस बारे में विभाग से बात करनी चाहिए थी। धमकी देने पर भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर विभाग ने प्रधानाध्यापक का एकतरफा चार्ज सहायक अध्यापक नरेंद्र मैठाणी को देने के निर्देश दिए। सीआरसी सुरेश चंद्र ने स्कूल पहुंचकर नरेंद्र मैठाणी को चार्ज दिलाया।