{"_id":"5b2c89dc4f1c1bf36e8b93dd","slug":"big-scam-in-agricultural-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि लोन के नाम पर बैंकों में खेला जा रहा करोड़ों का खेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कृषि लोन के नाम पर बैंकों में खेला जा रहा करोड़ों का खेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों और ट्रैक्टर डीलरों की मिलीभगत से ‘रिफंड’ का खेल खेला जाता है। इसी खेल में बैंकों को हर साल करोड़ों का चूना लगाया जाता है। हर साल कुछ मामले खुलते हैं तो कई मामलों में किसी को इस खेल का पता ही नहीं चलता।
विज्ञापन
जरूरतमंद किसानों को इस खेल में कुछ पैसा देकर उनके नाम पर दिए गए लोन को कुछ बैंक अधिकारी और डीलर ही चट कर जाते हैं। जानकारों के मुताबिक इस खेल में डीलर और बैंक अधिकारियों के अलावा बैंक के पैनल में शामिल कुछ लीगल एडवाइजर और राजस्व अधिकारियों की भी मिलीभगत होती है।
विज्ञापन
बैंकों में कृषि लोन पर बड़ा खेल खेला जाता है। इसे आम भाषा में डीलर व बैंक अधिकारी रिफंड का खेल कहते हैं। दरअसल, इसमें कुछ जरूरतमंद और डिफाल्टर किसानों को चुना जाता है। इसके बाद इनकी खतौनी पर मौजूदा लोन के विवरण को बैंक के पैनल में शामिल कुछ लोगों और राजस्व के कर्मचारियों की मदद से हटा दिया जाता है। खतौनी लोन मुक्त दर्शाने के बाद नए सिरे से लोन मंजूर किया जाता है। यह लोन टर्म लोन यानी ट्रैक्टर व अन्य कृषि उपकरण खरीदने के लिए लिया जाता है। जानकारों के मुताबिक इसके बाद इस ट्रैक्टर को किसान को न देकर कहीं और बेच दिया जाता है। इसी प्रक्रिया को रिफंड कहा जाता है।
विज्ञापन
सलन, किसी किसान को बैंक से छह लाख रुपये का ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन दिया जाता है। इसमें एक लाख रुपये बतौर मार्जिन मनी किसान की ओर से दर्शाई जाती है। जबकि इसे ट्रैक्टर डीलर या अन्य दलाल जमा करते हैं। इसके बाद किसान को पांच लाख रुपये लोन दिया जाता है। इसके बाद इस ट्रैक्टर को चार लाख रुपये में दूसरे राज्यों में बेच दिया जाता है। इस बचे चार लाख रुपये में से किसान को एकाध लाख रुपये दिए जाते हैं। जबकि बाकी पैसा दलाल, डीलर व बैंक अधिकारियों में बांट दिया जाता है। इसके बाद किसान के नाम पर जो पांच लाख रुपये लोन है, उसे किसान दे या न दे, यह उस पर निर्भर करता है। न देने पर उस किसान को डिफाल्टर घोषित कर दिया जाता है। जबकि इसमें डीलर, बैंक अधिकारियों और चंद दलालों की चांदी हो जाती है।