{"_id":"7e6f91799aee9d972628e1b777f1e8b4","slug":"big-fraud-arrested-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में ठगी कर ये ठग घूमता था दुबई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देहरादून में ठगी कर ये ठग घूमता था दुबई
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 09 Aug 2015 01:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो दून में लोगों को ठगने के बाद दुबई चला जाता है।
विज्ञापन
वहां कुछ दिन रहने के बाद फिर आता था और लोगों को अपना शिकार बनाकर फिर चला जाता था। आरोपी कितना शातिर है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसके खिलाफ चेक बाउंस के करीब 20 मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं।
डालनवाला पुलिस ने कथित बिल्डर को रेसकोर्स में दो फ्लैट दिलाने के नाम पर 70 लाख 50 हजार रुपए ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आईजी ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने बताया कि मेरठ के जागृति विहार निवासी विष्णु शरण रस्तोगी ने 20 जुलाई को प्रार्थना पत्र दिया था कि जीएमएस रोड के मोहित विहार निवासी बिल्डर अवनीश बंसल ने करीब दो साल पहले रेसकोर्स रोड पर दो फ्लैट दिलाने का सौदा किया था।
विज्ञापन
अनुबंध पत्र तैयार कराकर 70 लाख 50 हजार रुपए पेशगी में ले लिए। लेकिन बाद में उसने न तो फ्लैट का बैनामा कराया और न ही रकम वापस की। पैसे मांगे तो झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगा।
आईजी ने बताया कि एसआईटी द्वारा की गई जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद रस्तोगी की तरफ से डालनवाला कोतवाली में धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस ने अवनीश बंसल को गिरफ्तार कर लिया। बंसल के खिलाफ देहरादून, सहारनपुर आदि जिलों में फौजदारी और जालसाजी के कई मामले पहले से ही दर्ज हैं।
चेक बाउंस के करीब 20 मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। आईजी गुंज्याल ने डालनवाला इंस्पेक्टर अनिल जोशी, नाला पानी चौकी प्रभारी उमेश कुमार को पांच-पांच हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की।
पुलिस टीम को 51 हजार का इनाम
जालसाज बिल्डर की गिरफ्तारी के बाद शिकार हुए कई और लोग सामने आए हैं। भाजपा नेता अनिल गोयल और रोहित गोयल के नेतृत्व में व्यापारियों ने शनिवार शाम पुलिस महानिरीक्षक से मिलकर पुलिस टीम को 51 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की।
व्यापारियों का कहना था कि अवनीश बंसल की जालसाजी का काफी लोग शिकार हुए हैं। कई व्यापारियों से मोटी रकम वसूलने की जानकारी दी गई है। मामले की तह तक जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।