तीन लोगों ने खाया जहर, एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के भाबर में अलग-अलग क्षेत्रों में दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। नेपाली मूल के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि महिलाओं की स्थिति गंभीर बनी है।
उनमें से एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटनाओं से संबंधित परिवारों में कोहराम मचा है।
बुधवार को राजकीय संयुक्त अस्पताल में जहर खाकर आत्महत्या करने के प्रयास के तीन मामले आए। नेपाली मूल के प्रेम सिंह (50) पुत्र लाल सिंह निवासी निंबूचौड़ ने मंगलवार रात जहर खा लिया।
वह यहां परिवार सहित रहता था और यहां एक पोल्ट्री फार्म में काम करता था। हालत बिगड़ने पर उसे बुधवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
एक महिला हायर सेंटर रेफर
मामले की जांच कर रहे एसआई मोहम्मद यूनुस ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत के कारणों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
उधर, सिताबपुर और झंडीचौड़ गांव की दो महिलाओं ने मंगलवार रात अज्ञात कारणों से जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए एक महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल प्रमोद शाह ने बताया कि जहर खाकर आत्महत्या करने के मामलों में इजाफा हो रहा है। आत्महत्या के मामलों की छानबीन की जा रही है।