दुराचार में विफल रहने पर किया मासूम का कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में दो दिन पहले सिडकुल क्षेत्र में सात साल की मासूम की बरेहमी से की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। रेप में विफल होने के बाद छात्रा को जानने वाले युवक ने ही उसी बेरहमी से हत्या कर दी।
पुलिस ने मामले में कबाड़ के गोदाम पर कार्यरत आरोपी युवक एवं मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। मालिक पर हत्याकांड की जानकारी छिपाने का आरोप है।
शनिवार को एसएसपी ने बताया कि एक फैक्ट्री में चौकीदार का कार्य करने वाले मूल रूप से यूपी के हरदोई निवासी की सात वर्षीय पुत्री की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। वारदात के दौरान पिता ड्यूटी, मां बाहर तथा भाई-बहन स्कूल गए थे। स्कूल से वापस आने पर भाई-बहन को इसकी जानकारी मिली।
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 250 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। जांच में कबाड़ ठेकेदार पैगाम रसूल पुत्र बरकत अली निवासी खाताखेडी इस्लामाबाद मंडी सहारनपुर के गोदाम पर कार्यरत छोटू पुत्र राजाराम निवासी गांव मैगलगंज लखीमपुर खीरी निवासी गांव दादूपुर की भूमिका प्रकाश में आई थी।
रेप का विरोध करने पर दरांती से मार डाला
पुलिस ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। इस पर उसके साथी शरीफ उर्फ लालू से पूछताछ की कई। उसने बताया कि घटना वाले दिन वह छोटू के साथ कबाड़ का ट्रक भरने गया था। कुछ समय के लिए छोटू गायब हो गया जब लौटकर आया तो उसके कपड़े खून से सने थे।
पुलिस ने जाल बिछाकर छोटू एवं मालिक को पकड़ लिया। पूछताछ में छोटू ने बताया कि उसका एवं उसके भाई का मासूम बालिका के घर आना जाना था। घटना के दिन वह खाली प्लाट में कबाड़ भर रहा था। मासूम को अकेला पाकर उसे हवस का शिकार बनाना चाहा। विरोध करने पर पलटे एवं दरांती से उसकी हत्या कर दी थी। गांव सलेमपुर में कबाड़ के गोदाम से आरोपी के खून से सने कपडे़ भी पुलिस ने बरामद कर लिए।
ये हैं खुलासे में शामिल
मासूम की हत्या कर देने की घटना के खुलासे में कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। नगर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी, कोतवाली रानीपुर योगेंद्र सिंह, कोतवाल ज्वालापुर डीएस रावत, होमीसाइड सेल के इंस्पेक्टर पीसी मठपाल, एसओ सिडकुल ऋतुराज सिंह रावत, एसओजी प्रभारी नरेंद्र बिष्ट एसआई सरिता शाह समेत अनेक पुलिसकर्मी शामिल रहे।