फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   assistant income tax officer arrested with bribe.

रंगे हाथ रिश्वत लेते सीबीआई के हत्थे चढ़ा आयकर अफसर

Wed, 11 May 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर Updated Wed, 11 May 2016 11:20 PM IST
सार

  • देहरादून की सीबीआई ने टीम सात हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा
  • घर भी खंगाला, टीडीएस के भुगतान की एवज में मांगी थी रिश्वत

विज्ञापन
assistant income tax officer arrested with bribe.
राकेश कुमार - फोटो : AmarUjala

विस्तार

देहरादून से काशीपुर पहुंची सीबीआई टीम ने बुधवार को टीडीएस भुगतान के एवज में एलआईसी एजेंट से रिश्वत लेते सहायक आयकर अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने अधिकारी के घर पर छापा मारकर जरूरी दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं।  टीम करीब छह घंटे पूछताछ के बाद सहायक आयकर अधिकारी को अपने साथ लेकर देहरादून रवाना हो गई।

विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे इंस्पेक्टर एसएस मयाल और तेजप्रकाश की अगुवाई में सीबीआई की टीम स्टेशन रोड के समीप स्थित आयकर दफ्तर के गेट पर पहुंची। जैसे ही आर्यनगर कालोनी निवासी एलआईसी एजेंट राकेश कुमार ने सहायक आयकर अधिकारी राकेश कुमार को सात हजार रुपये बतौर रिश्वत दी, टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सीबीआई की कार्यवाही वहां मौजूद अधिकारी, कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सीबीआई की टीम ने करीब छह घंटे तक बंद कमरे में राकेश से पूछताछ की।

सीबीआई के बुने जाल में फंस गया

assistant income tax officer arrested with bribe.
सीबीअाई - फोटो : demo pic

टीम के शामिल अधिकारी ने बताया कि नौ मई को सुशील कुमार ने देहरादून मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि वह एलआईसी का एजेंट है और उसका 1 लाख 17 हजार का टीडीएस का चेक बनना है। चेक बनाने की एवज में सहायक आयकर अधिकारी राकेश ने 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

उसने तीन किस्तों में 22 हजार रुपये दे दिए थे, लेकिन राकेश तीन हजार की बजाए अब सात हजार रुपये मांग रहा है। इस पर सीबीआई ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया जिसमें राकेश फंस गया। कार्रवाई के बाद सीबीआई की दूसरी टीम ने राकेश कुमार के आवास विकास स्थित घर पर छापा मार कर आवश्यक दस्तावेज कब्जे में ले लिए।

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई की एक अन्य टीम राकेश के इलाहाबाद स्थित घर में भी छापेमारी कर सकती है। टीम में इंस्पेक्टर वाईएस देव, एसआई नवनीत मिश्रा, जेसी जोशी, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, राम सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed