फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रेमी ने ही हरिद्वार में की थी प्रेमिका की हत्या

प्रेमी ने ही हरिद्वार में की थी प्रेमिका की हत्या

Tue, 06 Nov 2018 11:21 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी ने ही हरिद्वार में की थी प्रेमिका की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

ज्वालापुर के पुल जटवाडा से सटी गंगनहर पटरी पर झाड़ियों में मिले शव की पहचान हरियाणा के पलवल की 16 वर्षीय किशोरी के रूप में हुई है। उसकी हत्या उसके प्रेमी ने की थी। प्रेमी को यहां लेकर पहुंची हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से घटनास्थल से खून से सने पत्थर बरामद कर लिए।
तीन नवंबर को गंगनहर पटरी पर झाड़ियों में एक किशोरी का शव मिला था। चेहरा सड़ गल चुका था। स्थानीय पुलिस की पड़ताल में मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। ज्वालापुर पुलिस अभी शिनाख्त के प्रयास में जुटी थी कि मंगलवार को हरियाणा के पलवल जिले के थाना कैंप से एसआई वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम यहां पहुंची। हरियाणा पुलिस अपने साथ एक युवक अमित पुत्र रघुवीर निवासी रोनीजा थाना कैंप जिला पलवल को लेकर पहुंची थी। हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस को जब बताया कि अमित ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव गंगनहर पटरी पर झाड़ियों में फेंका था तब स्थानीय पुलिस सन्न रह गई। स्थानीय पुलिस ने शव के फोटोग्राफ हरियाणा पुलिस और किशोरी के परिजनों को दिखाए तो उन्होंने उसकी पहचान ममता (16) पुत्री धर्मसिंह निवासी रोनीजा कैंप पलवल हरियाणा के रूप में की। स्थानीय पुलिस को हरियाणा पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की सिलसिलेवार जानकारी दी। बकौल हरियाणा पुलिस कि आरोपी अमित का ममता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पेशे से स्कूल वैन चालक अमित 21 अक्तूबर को ममता को लेकर आया था।
विज्ञापन

हरकी पैड़ी घूमने के बाद प्रेमी जोड़ा श्रवणनाथ नगर के एक होटल में ठहरा और फिर 23 अक्तूबर को वापस हरियाणा लौट गया था। अगले दिन वह फिर से हरिद्वार के लिए निकले थे और रुड़की में ठहरे थे। 25 अक्तूबर को प्रेमी जोड़ा रुड़की से हरिद्वार के लिए चला था लेकिन वह बस से पुल जटवाड़ा पर उतर गए। पुल जटवाडा के पास गंगनहर पटरी पर सुनसान स्थान पर पहुंचने पर अमित ममता को जबरन खींचकर झाड़ियों में ले गया और पत्थर (टाइल्स के टुकड़े) से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। ममता को मौत के घाट उतारने के बाद वह लौट गया। अमित के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज था इसलिए उसने पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट में आत्मसमर्पण करते हुए हरियाणा पुलिस पर उसे परेशान करने का आरोप जड़ दिया। हरियाणा पुलिस ने जब उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की तब उसने पूरी कहानी उगल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से आरोपी की निशानदेही पर खून से सनी टाइल्स बरामद कर ली गई है। बताया कि प्रेमिका की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह गले की फांस बन गई थी। वह घर वापस लौटना नहीं चाहती थी और वह उसे घर जाने के लिए कह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed