{"_id":"5a40071f4f1c1bce408bf0ef","slug":"91514145567-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में झबीरन की टीम बनी विजेता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वॉलीबाल में झबीरन की टीम बनी विजेता
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल में झबीरन की टीम बनी विजेता
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। जौनसार बावर जनजातीय कल्याण समिति की ओर से संतोषी माता ग्राउंड में चल रही तीन दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह के दूसरे दिन के खेलों का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने किया। वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में झबीरन (सहारनपुर) ने नरेंद्र कम्यूनिकेेशन विकासनगर को हराकर मुकाबला जीत लिया।
कबड्डी ओपन में उत्तराखंड पुलिस ठुरऊ, थानो रायपुर, बीएफआईटी कॉलेज, जौनसार बावर समिति, गोथान, आईटीआई विकासनगर, चौधरी क्लब शामली ने अपने-अपने मैच जीत द्वितीय चरण में प्रवेश किया। गांव वाइस कबड्डी में टिपऊ ए, अस्टी, देऊ ए, कनबुआ ए, मरलऊ, शिबऊ ने अपने-अपने मैच जीत अगले दौर में प्रवेश किया। सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा।
निर्णायक मंडल में महावीर चौहान, रणवीर चौहान, रणवीर तोमर, मनोज रतूड़ी, आनंद तोमर, मनोज चौहान, दिनेश चौहान, दिनेश कैंतूरा, कुलतार गुलेरिया, कुंवर राय, प्रवीण चौहान, नरेंद्र चौहान, कुलदीप चौहान शामिल रहे। संचालन भीम सिंह चौहान और सेवानंद शर्मा ने किया।