{"_id":"5aee17274f1c1b56098b8556","slug":"81525552935-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ महीने से लापता महिला बच्चों समेत वापस लौटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ महीने से लापता महिला बच्चों समेत वापस लौटी
Updated Sun, 06 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ महीने से लापता महिला बच्चों समेत वापस लौटी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
करीब डेढ़ महीने पहले प्रेमनगर क्षेत्र से दो बच्चों समेत लापता हुई महिला शनिवार को अचानक वापस आ गई। वह जम्मू जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन अपने भाई के घर नेपाल चली गई थी। पुलिस ने इस मामले में पहले गुमशुदगी और फिर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। महिला के वापस आने के बाद उसके परिवार के साथ-साथ पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। पुलिस ने महिला के मजिस्ट्रेटी बयान भी कराए हैं।
गौरतलब है कि गत 27 मार्च को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर निवासी रमेल सिंह डोगरा की पत्नी अल्का अपने दो बच्चों को लेकर जम्मू के लिए निकली थी। इसके बाद रमेल सिंह ने नौ अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसे पुलिस ने 27 अप्रैल को अपहरण में तरमीम कर दिया था। पुलिस जांच में पता चला था कि अल्का अपने पति के घर जम्मू नहीं जाना चाहती थी, लेकिन रमेल सिंह उसे वहां भेजना चाहता था। महिला की अंतिम लोकेशन आईएसबीटी के पास आई थी। पुलिस मामले में हर पहलू से जांच कर रही थी। इसी बीच शुक्रवार शाम को अल्का दोनों बच्चों सहित झाजरा में अपनी मां के घर पहुंच गई। उनकी वापसी की खबर मिलते ही पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले गई। जहां अल्का ने पुलिस को बताया कि वह जम्मू नहीं जाना चाहती थी। इसलिए अपने पति की मर्जी के खिलाफ नेपाल चली गई थी।
मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार भट्ट ने बताया कि अल्का आईएसबीटी तक ऑटो से आई थी। इसके बाद उसे सहारनपुर से ट्रेन पकड़नी थी लेकिन वह हरिद्वार की बस में बैठ गई। हरिद्वार से वह नेपाल की बस में बैठी और अपने भाई के घर पहुंच गई। भट्ट ने बताया कि अल्का के मजिस्ट्रेटी बयान भी कराए गए हैं। लोकेशन का पता न चले इसके लिए उसने बेटे की फेसबुक आईडी भी बंद कर दी थी। पुलिस ने बताया कि मजिस्ट्रेटी बयान के बाद महिला और बच्चों को रमेल सिंह की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।