फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्नैक्स बनाने की फर्जी फैक्ट्री पकड़ी

स्नैक्स बनाने की फर्जी फैक्ट्री पकड़ी

Sun, 24 Jun 2018 02:40 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
स्नैक्स बनाने की फर्जी फैक्ट्री पकड़ी
स्नैक्स बनाने की फर्जी फैक्ट्री पकड़ी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। नामी कंपनी का लोगो लगाकर स्नैक्स बनाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर पटेलनगर क्षेत्र में फैक्ट्री को भी सील कर दिया है। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पटेलनगर कोतवाल सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि एक नामी कंपनी के अधिकारी भूपेंद्र बिंद्रा ने कोतवाली में शिकायत की थी कि बड़ोवाला क्षेत्र में एक फैक्ट्री में स्नैक्स की पैकिंग की जा रही है। इनके पैकेट पर उनकी कंपनी का लोगो लगा हुआ है, जबकि कंपनी का उस फैक्ट्री से न तो करार है और न ही कोई वास्ता है। इस शिकायत पर पुलिस ने बड़ोवाला स्थित स्वास्तिक इंटरप्राइजेज फैक्ट्री पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से स्नैक्स के 7200 पैकेट और छह बड़े व आठ छोटे रोल बरामद किए हैं। इस पर फैक्ट्री को सील कर दिया है। साथ ही फैक्ट्री के मालिक दिनेश कुमार निवासी बेरीबाग सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed