फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नशीले पदार्थों के साथ तस्कर दबोचा

नशीले पदार्थों के साथ तस्कर दबोचा

Wed, 04 Apr 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
नशीले पदार्थों के साथ तस्कर दबोचा
नशीले पदार्थों के साथ तस्कर दबोचा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। थाना वसंत विहार पुलिस ने नशीले पदार्थों की खेप के साथ एक तस्कर पकड़ा है। वह सहारनपुर से स्मैक और नशे के इंजेक्शन लाकर बेचता था। पुलिस इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
मंगलवार को मच्छी तालाब के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने तस्कर को दबोच पकड़ा है। उसकी पहचान गढ़ी कैंट निवासी प्रवीण रावत के रूप में हुई। वह मूल रूप से सहकोट, जिला चमोली का रहने वाला है। आरोपी के पास 3.5 ग्राम स्मैक और 87 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सहारनपुर के
विज्ञापन

बादशाही बाग से नशीले पदार्थ लेकर आता है, जिन्हें दून में बेचता था। यहां स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को वह नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था। पुलिस इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed