फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   घर में चल रहा था देह व्यापार, संचालिका समेत तीन धरे

घर में चल रहा था देह व्यापार, संचालिका समेत तीन धरे

Thu, 20 Sep 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
घर में चल रहा था देह व्यापार, संचालिका समेत तीन धरे
घर में चल रहा था देह व्यापार, संचालिका समेत तीन धरे
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। क्लेमेंटटाउन पुलिस ने क्षेत्र के एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर नेपाली मूल की तीन लड़कियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने घर से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया है।

पुलिस के अनुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने बुधवार को क्षेत्र के एक स्कूल के पीछे ओगल भट्टे के पास दबिश दी थी। इस दौरान टीम को वहां दो पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिले। कार्रवाई के दौरान एक महिला भागने का प्रयास करने लगी। जिसे मौके पर ही महिला पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला घर की मालिक है और उसने नेपाल मूल की तीन लड़कियों को पैसे का लालच देकर देह व्यापार के धंधे में लाई थी। एसओ क्लमेंटटाउन धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि आरोपी संचालिका का नाम मालती है, जबकि दो व्यक्तियों के नाम हरभजन सिंह व सुनिल सिंह हैं। सभी तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुक्त कराई गई लड़कियों को शेल्टर होम भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed