फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीन दुकानों से नामी ब्रांडों के नकली जूते बरामद, मुकदमा

तीन दुकानों से नामी ब्रांडों के नकली जूते बरामद, मुकदमा

Sun, 06 May 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
तीन दुकानों से नामी ब्रांडों के नकली जूते बरामद, मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राजधानी की इंदिरा मार्केट में शनिवार को पुलिस ने जूते बनाने वाली कंपनी के अधिकारियों के साथ तीन दुकानों पर छापेमारी की। इन दुकानों से नामी कंपनियों के 220 जोड़ी जूते नकली जूते बरामद हुए। आरोपी दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

धारा चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार के अनुसार शनिवार शाम को उनके पास यूनाइटेड ओवरसीज ट्रेडमार्क नई दिल्ली के कर्मचारी कमलजीत सिंह पहुंचे थे। कमलजीत जूतों के विशेषज्ञ हैं और नाइक, रिबॉक आदि कंपनियों के माल की जांच करते हैं। कमलजीत ने बताया कि देहरादून में कई जगह इन कंपनियों के नकली जूते बेचे जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने एक टीम बनाकर इंदिरा मार्केट में अरोड़ा फुटवियर, तरुण शूज और गोल्ड स्टार शूज नाम की दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में अरोड़ा फुटवियर से आठ जोड़ी नाइक और 23 जोड़ी वेंश, तरुण शूज से 61 जोड़ी वेंश और 33 जोड़ी नाइक और गोल्ड स्टार शूज नाम की दुकान से 53 जोड़ी नाइक और 42 जोड़ी वेंश ब्रांड के नकली जूते बरामद हुए। इसके बाद अरोड़ा फुटवियर के राजेंद्र अरोड़ा, तरुण शूज के नवीन कुमार और गोल्ड स्टार शूज के मनमोहन सिंह के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed