{"_id":"5ce0693dbdec2207697943c7","slug":"31558210877-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः ओएलएक्स के जरिये 52 हजार ठगने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देहरादूनः ओएलएक्स के जरिये 52 हजार ठगने वाला गिरफ्तार
Sun, 19 May 2019 07:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 07:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर थाना पुलिस ने ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने के नाम पर 52 हजार रुपये ठगने वाले राजस्थान के साइबर ठग को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में अब तक आरोपी ने सात लाख रुपये की ठगी की बात स्वीकार की है। आरोपी खुद को सेना में कार्यरत होने का झांसा देकर विश्वास जमाता था।
विज्ञापन
एसटीएफ के पुलिस उप महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल ने बताया कि अप्रैल में ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने के नाम पर लक्खीबाग के एक युवक से 52 हजार रुपये की ठगी कर ली गई थी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना निरीक्षक अमर चंद शर्मा को सौंपी गई।
विज्ञापन
बैंक खातों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम को राजस्थान के अलवर जिले में भेजा गया। साक्ष्याें का संकलन कर आरोपी आशु निवासी बादोली थाना गोविंदगढ़ जिला अलवर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी उत्तराखंड के अलावा हिमाचल, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों में कई लोगों को ठग चुका है। डीआईजी ने बताया कि पूछताछ में गिरोह के अन्य साथियों के बारे कुछ इनपुट मिले हैं, जिस पर कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन