फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नैनी दून में सीट को लेकर झगड़ा, युवती ने युवक को धुना

नैनी दून में सीट को लेकर झगड़ा, युवती ने युवक को धुना

Tue, 25 Dec 2018 02:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
नैनी दून में सीट को लेकर झगड़ा, युवती ने युवक को धुना
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नैनी-दून जनशताब्दी ट्रेन में सीट को लेकर सोमवार शाम एक युवक और युवती में विवाद हो गया। ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी होने के कारण वहां लोगों की भीड़ लग गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई होने लगी और युवती ने युवक की धुनाई कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई, जहां युवक के माफी मांगने पर दोनों में समझौता हो गया। हालांकि इस विवाद के चलते दोनों पक्षों की ट्रेन छूट गई।

जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम सवा चार बजे नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस काठगोदाम के लिए रवाना होती है। इस दौरान एक युवक ट्रेन में चढ़ा तो देखा कि वहां सीट पर एक व्यक्ति सोया हुआ था। युवक ने व्यक्ति से पैर सीधा करने को कहा तो दोनों में कहासुनी हो गई। इस बीच व्यक्ति के साथ बैठी युवती भी युवक से उलझ गई। देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। हंगामा होते देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे जीआरपी के सिपाही दोनों पक्षों को थाने ले गए। थानाध्यक्ष जीआरपी दिनेश कुमार ने बताया कि थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। दोनों पक्षों को हरिद्वार जाना था, लेकिन विवाद में ट्रेन छूट गई। इसके बाद दोनों पक्ष दूसरी ट्रेन से हरिद्वार रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed