फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अस्पताल में कैंटीन दिलाने के नाम पर ठगी

अस्पताल में कैंटीन दिलाने के नाम पर ठगी

Fri, 24 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में कैंटीन दिलाने के नाम पर ठगी
अस्पताल में कैंटीन दिलाने के नाम पर ठगी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कैंटीन दिलाने के नाम पर 1.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए व्यक्ति ने श्री दरबार साहिब से शिकायत की। इसके बाद श्री दरबार साहिब की ओर से मामले में पटेलनगर कोतवाली में शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक रोहित त्यागी निवासी रामबाग ने 21 अगस्त को श्री दरबार साहिब प्रबंधन से शिकायत की थी। रोहित का आरोप है कि उनसे एमपी सिंह नाम के एक व्यक्ति ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कैंटीन दिलवाए जाने के नाम पर धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

श्री दरबार साहिब प्रबंधन का कहना है कि एमपी सिंह नामक व्यक्ति की संदिग्धता के बारे में पूर्व में भी प्रबंधन को शिकायत मिली है। प्रबंधन ने उस व्यक्ति के श्री दरबार साहिब व एसजीआरआर के संस्थानों में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा रखी है। उसके संदर्भ में प्रबंधन को पूर्व में भी शिकायत मिली थी कि वह श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की कैंटीन व दवाओं की दुकानों को किराए पर दिए जाने के नाम पर लोगों से पहले भी ठगी कर चुका है। इस संदर्भ में प्रबंधन ने 19 मई 2018 को एसएसपी को भी एक शिकायती पत्र दिया था। वहीं पटेलनगर कोतवाल सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed